पंजाब कांग्रेस में नए अध्यक्ष की रेस:राजा वड़िंग बोले-7 दावेदार सामने आना पार्टी की मजबूती का संकेत, पब्लिक में बयानबाजी गलत

पंजाब कांग्रेस में नए अध्यक्ष की रेस:राजा वड़िंग बोले-7 दावेदार सामने आना पार्टी की मजबूती का संकेत, पब्लिक में बयानबाजी गलत

पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मौजूदा अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। खन्ना में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक के दौरान वड़िंग ने कहा कि उन्हें किसी के अध्यक्ष बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सार्वजनिक मंच से बयानबाजी करना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। बैठक में नए प्रदेश सह प्रभारी रहे शामिल वड़िंग ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का जिक्र करते हुए कहा कि तब कोई अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं था, लेकिन आज 7 दावेदारों का सामने आना पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। बैठक में कांग्रेस के नए प्रदेश सह प्रभारी रविंदर डालवी भी मौजूद थे। पार्टी अनुशासन बनाए रखने का आह्वान संगठन को मजबूत करने के लिए डालवी फतेहगढ़ साहिब और खन्ना में बैठकें कर रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। डालवी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और पार्टी अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर की टिप्पणी राजा वड़िंग ने पंजाब में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केवल विजिलेंस प्रमुख को बदलने या डीसी को निलंबित करने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों से फीडबैक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद डॉ. अमर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा और समराला हलका प्रभारी रुपिंदर सिंह राजा गिल भी उपस्थित थे। पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मौजूदा अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। खन्ना में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक के दौरान वड़िंग ने कहा कि उन्हें किसी के अध्यक्ष बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सार्वजनिक मंच से बयानबाजी करना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। बैठक में नए प्रदेश सह प्रभारी रहे शामिल वड़िंग ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का जिक्र करते हुए कहा कि तब कोई अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं था, लेकिन आज 7 दावेदारों का सामने आना पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। बैठक में कांग्रेस के नए प्रदेश सह प्रभारी रविंदर डालवी भी मौजूद थे। पार्टी अनुशासन बनाए रखने का आह्वान संगठन को मजबूत करने के लिए डालवी फतेहगढ़ साहिब और खन्ना में बैठकें कर रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। डालवी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और पार्टी अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर की टिप्पणी राजा वड़िंग ने पंजाब में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केवल विजिलेंस प्रमुख को बदलने या डीसी को निलंबित करने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों से फीडबैक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद डॉ. अमर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा और समराला हलका प्रभारी रुपिंदर सिंह राजा गिल भी उपस्थित थे।   पंजाब | दैनिक भास्कर