पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी कॉन्टैक्ट में था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के DSP पवन शर्मा ने कहा कि जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। जसबीर सिंह पर पंजाब पुलिस की 2 अहम बातें… पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मिला था: DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्योते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले: पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेटा डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था। जसबीर के वकील ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़िए चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो
जसबीर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री करने का एक वीडियो भी शामिल है। कुछ वीडियो में उसने लाहौर की गलियों और पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया है। इसके अलावा जसबीर ने एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा और वहां के लोगों के साथ उसके अनुभवों को भी साझा किया है। करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने ब्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में उसने बताया है कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और प्रशंसकों ने उसका स्वागत किया। 8 लोग जासूसी के शक में पकड़े जा चुके
पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बीते एक महीने में पंजाब से 8 लोगों को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थे। पाकिस्तान में लगातार की गई कॉल्स के बाद खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस को इन पर संदेह हुआ। अब जानिए कब-कौन पकड़ा गया… ————————————– पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- PAK के लिए जासूसी के शक में पंजाब से गिरफ्तारी:ऑपरेशन सिंदूर की जानकारियां भेज रहा था; मोबाइल में ISI एजेंटों के नंबर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में 3 जून को पंजाब के तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सैन्य जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी कॉन्टैक्ट में था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के DSP पवन शर्मा ने कहा कि जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। जसबीर सिंह पर पंजाब पुलिस की 2 अहम बातें… पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मिला था: DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्योते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले: पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेटा डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था। जसबीर के वकील ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़िए चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो
जसबीर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री करने का एक वीडियो भी शामिल है। कुछ वीडियो में उसने लाहौर की गलियों और पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया है। इसके अलावा जसबीर ने एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा और वहां के लोगों के साथ उसके अनुभवों को भी साझा किया है। करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने ब्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में उसने बताया है कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और प्रशंसकों ने उसका स्वागत किया। 8 लोग जासूसी के शक में पकड़े जा चुके
पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बीते एक महीने में पंजाब से 8 लोगों को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थे। पाकिस्तान में लगातार की गई कॉल्स के बाद खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस को इन पर संदेह हुआ। अब जानिए कब-कौन पकड़ा गया… ————————————– पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- PAK के लिए जासूसी के शक में पंजाब से गिरफ्तारी:ऑपरेशन सिंदूर की जानकारियां भेज रहा था; मोबाइल में ISI एजेंटों के नंबर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में 3 जून को पंजाब के तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सैन्य जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा | दैनिक भास्कर
