पंजाब की 4 बेटियां सेना में अफसर बनेंगी:NDA-नेवी-एयरफोर्स और OTA में सिलेक्शन, सभी माई भागो इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट, मंत्री अरोड़ा ने दी बधाई

पंजाब की 4 बेटियां सेना में अफसर बनेंगी:NDA-नेवी-एयरफोर्स और OTA में सिलेक्शन, सभी माई भागो इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट, मंत्री अरोड़ा ने दी बधाई

पंजाब की चार बेटियां सेना में अफसर बनेंगी। इनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), वायुसेना अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए हुआ है। ये सभी मोहाली स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में पढ़ रही हैं। सभी पंजाब के छोटे शहरों से ताल्लुक रखती हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चयनित कैडेट्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारी के तौर पर करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। इन परिवारों से जुड़ी है कैडेट नैन्सी नेशनल डिफेंस एकेडमी में ज्वाइन करने जा रही हैं। वह पंजाब के एक जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल सवरनजीत कौर निझ्झर की बेटी हैं। निशा इंडियन नेवल एकेडमी में ज्वाइन करने जा रही हैं, वह पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सीनियर सहायक दिनेश चंद्र की बेटी हैं। चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ज्वाइन करने जा रही कैडेट दीक्षा पठानकोट निवासी कारोबारी पवन कुमार की बेटी हैं। इसी तरह एयर फोर्स एकेडमी की फ्लाइंग ब्रांच के लिए चुनी गई हरसिमरत कौर ब्यास से भारतीय फौज के पूर्व सूबेदार रविंदरजीत सिंह की बेटी हैं। 2023 में एनडीए की कोचिंग शुरू हुई मंत्री अरोड़ा ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू किया था। यह संस्था निःसंदेह पंजाब का मान है। संस्थान के डायरेक्टर, मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम. (सेवामुक्त) ने कहा कि इससे पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अफसर बनाने संबंधी किए जा रहे उनके यत्नों को बल मिलेगा। पंजाब की चार बेटियां सेना में अफसर बनेंगी। इनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), वायुसेना अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए हुआ है। ये सभी मोहाली स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में पढ़ रही हैं। सभी पंजाब के छोटे शहरों से ताल्लुक रखती हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चयनित कैडेट्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन कैडेट्स की शानदार उपलब्धि पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारी के तौर पर करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। इन परिवारों से जुड़ी है कैडेट नैन्सी नेशनल डिफेंस एकेडमी में ज्वाइन करने जा रही हैं। वह पंजाब के एक जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल सवरनजीत कौर निझ्झर की बेटी हैं। निशा इंडियन नेवल एकेडमी में ज्वाइन करने जा रही हैं, वह पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सीनियर सहायक दिनेश चंद्र की बेटी हैं। चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ज्वाइन करने जा रही कैडेट दीक्षा पठानकोट निवासी कारोबारी पवन कुमार की बेटी हैं। इसी तरह एयर फोर्स एकेडमी की फ्लाइंग ब्रांच के लिए चुनी गई हरसिमरत कौर ब्यास से भारतीय फौज के पूर्व सूबेदार रविंदरजीत सिंह की बेटी हैं। 2023 में एनडीए की कोचिंग शुरू हुई मंत्री अरोड़ा ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू किया था। यह संस्था निःसंदेह पंजाब का मान है। संस्थान के डायरेक्टर, मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम. (सेवामुक्त) ने कहा कि इससे पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अफसर बनाने संबंधी किए जा रहे उनके यत्नों को बल मिलेगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर