भास्कर न्यूज| नाथूसरी चौपटा गोगामेड़ी मेले से वापस लौट रहे पंजाब के 30 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पंजाब के गांव झंडूके निवासी जगसीर सिंह के तौर पर हुई है। जोकि अपनी बहन-जीजा और अन्य परिजनों के साथ गोगा मेडी मेले में गए हुए थे। तभी वापस आते समय रास्ते में पड़ने वाली नहर में डूबने स युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को सुचित किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सोंप दिया। परिजनों ने बताया कि वह पंजाब के गांव झंडूके के रहने वाले हैं। भास्कर न्यूज| नाथूसरी चौपटा गोगामेड़ी मेले से वापस लौट रहे पंजाब के 30 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पंजाब के गांव झंडूके निवासी जगसीर सिंह के तौर पर हुई है। जोकि अपनी बहन-जीजा और अन्य परिजनों के साथ गोगा मेडी मेले में गए हुए थे। तभी वापस आते समय रास्ते में पड़ने वाली नहर में डूबने स युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को सुचित किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सोंप दिया। परिजनों ने बताया कि वह पंजाब के गांव झंडूके के रहने वाले हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

कुरुक्षेत्र में दो बच्चों के पिता ने किया सुसाइड:बच्चों को ट्यूशन से लेने गई पत्नी; वापस आई तो घर पर फंदे से लटका मिला
कुरुक्षेत्र में दो बच्चों के पिता ने किया सुसाइड:बच्चों को ट्यूशन से लेने गई पत्नी; वापस आई तो घर पर फंदे से लटका मिला कुरुक्षेत्र में 2 बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे फंदे से उतार कर झांसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कुरुक्षेत्र LNJP रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। झांसा पुलिस ने पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना झांसा के गांव गोगपुर की है। घटना शुक्रवार रात करीब 7 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित मेहनत-मजदूरी का काम करता था। अमित शराब पीने का आदी था। आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी के चलते अमित अपने कमरे में रस्सी से पंखे के साथ फंदे पर लटक गया। इस दौरान उसकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन से लेने गई हुई थी। 8 साल पहले हुई थी शादी
अमित अपने पीछे पत्नी और बेटा और बेटी को छोड़ गया। करीब 8 साल पहले उसकी शादी बबीता से हुई थी। पति की मौत से परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। उधर, जांच अधिकारी पवन राणा का कहना है कि उनको शुक्रवार को गोगपुर गांव में युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी, मगर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। बाद में उनको LNJP अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली थी। आज पुलिस ने उसकी पत्नी बबीता के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

नूंह में दो गोवंश और भैंस चोरी:सीसीटीवी कैमरे में कैद; बाड़े में बंधी थी, डाक पार्सल गाड़ी में ले गए चोर
नूंह में दो गोवंश और भैंस चोरी:सीसीटीवी कैमरे में कैद; बाड़े में बंधी थी, डाक पार्सल गाड़ी में ले गए चोर नूंह में दो अलग-अलग जगह से रात के समय दो गोवंश और एक भैंस चोरी हो गई। एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी डाक पार्सल की गाड़ी में पशुओं को ले जाते दिख रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशुपालक खेमसिंह ने फिरोजपुर झिरका सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने अपने मकान के पास एक पशुओं का बाड़ा बनाया हुआ है। जिसमें पशु बंधे रहते है। अल सुबह साढ़े पांच बजे वह जागा और बाड़े में पशुओं का दूध निकाल के लिए गया। देखा कि भैंस और क गाय वहां नहीं है। इसके बाद सीसीटीवी चेक किया, तो अज्ञात चोरों द्वारा गोवंश और भैंस डाक पार्सल लिखी एक बंद बॉडी गाड़ी में चोरी करके ले रहे। अंधेरे का फायदा उठाकर भागे चोर वहीं दूसरे मामले में रोजकामेव थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खलीलपुर का है। हरजीत सिंह ने बताया कि बीती रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात चोर उनके गोवंश को चोरी कर ले गए। चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर:पानीपत के मंदिर में की शादी, मांग में सिंदूर भरने के बाद खाया पॉइजन
हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर:पानीपत के मंदिर में की शादी, मांग में सिंदूर भरने के बाद खाया पॉइजन हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को बेसुध हालत में देखकर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान हालत स्थिर है। दोनों झज्जर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। 1 साल पहले दोनों में दोस्ती हुई
युवक विष्णु ने बताया कि वह झज्जर जिले के एक गांव का रहने वाला है और राजस्थान के RTO विभाग में DC रेट पर कंप्यूटर के पद कार्यरत है। वह पास के ही गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा से लगभग 1 साल पहले मिला था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़की के घर वाले शादी के लिए नहीं माने
दोनों के परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग गया था। उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे, लेकिन प्रियंका के घर वालों ने शादी के लिए मना कर दिया और उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। 10 जुलाई को घर से भागे
परिजनों की नाराजगी से दोनों ने 10 जुलाई को घर से भाग कर शादी करने की योजना बनाई। दोनों 10 जुलाई को घर से भाग कर सीधा राजस्थान के खाटू श्याम पहुंचे। वहां दो दिन रुकने के बाद सालासर धाम पर पहुंचे और फिर 2 दिन पहले पानीपत के गांव सिंक में पथरी माता मंदिर पहुंचे। यहां धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह 7 बजे दोनों ने मंदिर में शादी की। यहां प्रियंका की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने साथ ही मरने की कसम खाई। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में ही जहर निगल लिया।