पंजाब के 16 जिलों में आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट:5 जिलों में हल्की बारिश की संभावना; बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 45.8°C पहुंचा

पंजाब के 16 जिलों में आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट:5 जिलों में हल्की बारिश की संभावना; बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 45.8°C पहुंचा

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, आज (21 मई) राज्य के पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में कई जगहों पर तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ बारिश/बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी/आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम 21, 23, 24 और 25 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 22 तारीख को मौसम शुष्क रहेगा। 26 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में कुछ स्थानों पर रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम
चंडीगढ़ – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर – धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 25 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला – धूप के साथ आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली – हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, आज (21 मई) राज्य के पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में कई जगहों पर तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ बारिश/बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी/आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 तारीख तक ऐसा ही रहेगा मौसम 21, 23, 24 और 25 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 22 तारीख को मौसम शुष्क रहेगा। 26 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में कुछ स्थानों पर रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम
चंडीगढ़ – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर – धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 25 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला – धूप के साथ आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली – हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर