पंजाब के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:तापमान 5 डिग्री गिरा, अबोहर में सबसे ज्यादा 23°C, आज से बदलेगा स्कूलों का समय

पंजाब के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:तापमान 5 डिग्री गिरा, अबोहर में सबसे ज्यादा 23°C, आज से बदलेगा स्कूलों का समय

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव के बाद पंजाब में आज भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अबोहर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें पंजाब में कब खुलेंगे स्कूल पंजाब सरकार के आदेश पर राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल और हाई स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक चलेंगे। अभी तक राज्य में प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक था, जबकि मिडिल और हाई स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक था। आज भी सामान्य से कम रहेगा तापमान पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। आज भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम रहेगा। लेकिन 24 घंटे बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। आज के बाद पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 1 और 3 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 16 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव के बाद पंजाब में आज भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अबोहर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और रूपनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें पंजाब में कब खुलेंगे स्कूल पंजाब सरकार के आदेश पर राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल और हाई स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक चलेंगे। अभी तक राज्य में प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक था, जबकि मिडिल और हाई स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक था। आज भी सामान्य से कम रहेगा तापमान पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। आज भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम रहेगा। लेकिन 24 घंटे बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। आज के बाद पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 1 और 3 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 16 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शहर में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर