भास्कर न्यूज | लुधियाना| कारोबारी से फिरौती के मामले में गिरफ्तार हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को वीरवार कोर्ट से जमानत मिल गई। राजा, पिछले 15 दिनों से जेल में बंद था। बता दें कि थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने कारोबारी रवीश गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया था। शिकायत में रवीश का कहना था कि उन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। बाद में पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था। रवनीत बिट्टू ने इस मामले में सी.एम भगवंत सिंह मान पर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि दिल्ली की हार के बाद ही बदले की राजनीति से यह कार्रवाई की जा रही है। उनके करीबियों पर मामले दर्ज कर उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इस मामले को लेकर वह चंडीगढ़ स्थित सी.एम आवास भी गए थे, लेकिन उन्हें सी.एम से नहीं मिलने दिया गया। भास्कर न्यूज | लुधियाना| कारोबारी से फिरौती के मामले में गिरफ्तार हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को वीरवार कोर्ट से जमानत मिल गई। राजा, पिछले 15 दिनों से जेल में बंद था। बता दें कि थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने कारोबारी रवीश गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया था। शिकायत में रवीश का कहना था कि उन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। बाद में पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था। रवनीत बिट्टू ने इस मामले में सी.एम भगवंत सिंह मान पर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि दिल्ली की हार के बाद ही बदले की राजनीति से यह कार्रवाई की जा रही है। उनके करीबियों पर मामले दर्ज कर उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इस मामले को लेकर वह चंडीगढ़ स्थित सी.एम आवास भी गए थे, लेकिन उन्हें सी.एम से नहीं मिलने दिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

राम रहीम पैरोल पर सिरसा डेरे क्यों आया:डेरा सच्चा सौदा की अरबों की प्रॉपर्टी, डेरा मैनेजमेंट–परिवार और हनीप्रीत के विवाद समेत 4 वजहें
राम रहीम पैरोल पर सिरसा डेरे क्यों आया:डेरा सच्चा सौदा की अरबों की प्रॉपर्टी, डेरा मैनेजमेंट–परिवार और हनीप्रीत के विवाद समेत 4 वजहें मर्डर–यौन शोषण केस में कैद काट रहे राम रहीम ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर सिरसा आकर सबको चौंका दिया। इससे पहले वह हर बार पैरोल या फरलो मिलते ही सीधे UP के बागपत चला जाता था। डेरा मैनेजमेंट का तर्क है कि राम रहीम की हर बार सिरसा जाने देने की मांग रहती थी। मगर, सरकार परमिशन नहीं देती थी। चर्चा यह भी है कि राम रहीम यहां सिर्फ 10 ही दिन रह पाएगा। उसके बाद 20 दिन फिर यूपी के बागपत आश्रम जाना होगा। हालांकि इस बार राम रहीम ने ऐसी क्या वजह बताई कि साढ़े 7 साल में मिली 12वीं पैरोल में सरकार को उसे परमिशन देनी पड़ी, सब इसे जानना चाहते हैं। दैनिक भास्कर ने डेरे के करीबियों से बात की तो इसमें डेरे की अरबों की प्रॉपर्टी और डेरा मैनेजमेंट-परिवार के विवाद जैसी 4 वजहें सामने आई हैं। राम रहीम के सिरसा डेरे आने की 4 वजहें… 1. श्रद्धालुओं के बीच विश्वास कायम करने की कोशिश
राम रहीम को साढ़े 7 साल में 12वीं बार पैरोल या फरलो मिली। इससे पहले पिछली 11 बार वह उत्तर प्रदेश के बागपत में रहा। डेरे के करीबी सोर्स बताते हैं कि इससे डेरे के श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। उनका सिरसा स्थित शाह सतनाम धाम से ज्यादा लगाव रहा है। श्रद्धालुओं के बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि अगर मर्डर–यौन शोषण जैसे संगीन केसों में उम्रकैद के बावजूद बार–बार पैरोल या फरलो मिल रही है तो फिर सिरसा आने से राम रहीम को कौन सी ताकत रोक रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वह खुद ही यहां से दूरी बना रहा है। इसकी भनक राम रहीम तक भी पहुंची। श्रद्धालुओं का आधार न खिसक जाए, इसलिए सिरसा आकर राम रहीम ने मैसेज देने की कोशिश की कि उसकी तो सिरसा आने की इच्छा ही रहती थी लेकिन सरकार परमिशन नहीं देती थी। 2. डेरे की अरबों की प्रॉपर्टी, सारे कागजात सिरसा हेडक्वार्टर में
साल 2017 में हरियाणा सरकार ने डेरे की प्रॉपर्टी की डिटेल तैयार की थी। जिसमें कहा गया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा की प्रॉपर्टी 1,453 करोड़ है। यह रिपोर्ट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सौंपी गई थी। जिसमें यह भी कहा गया कि पूरे प्रदेश में डेरे की 1600 करोड़ की प्रॉपर्टी है। सरकार ने यह भी कहा था कि इनकी कीमत इससे डेढ़ गुना ज्यादा हो सकती है। हरियाणा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भी डेरे की प्रॉपर्टी है। डेरे के पास सिरसा-नाथूसरी चौपटा-भादरा रोड पर 900 एकड़ से ज्यादा बेशकीमती जमीन है। इसके अलावा फाइव स्टार होटल, एक सिनेमा हॉल, एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, 8 शैक्षणिक संस्थान, एक शॉपिंग मॉल, एक क्रिकेट स्टेडियम, आलीशान घर और 30 औद्योगिक इकाइयां हैं। डेरे की गद्दी पर बैठे व्यक्ति के अधीन ही यह प्रॉपर्टी रहती है। इनकी पूरी देखरेख–कागजात वगैरह सब सिरसा हेडक्वार्टर से ही रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह का कोई इश्यू तो नहीं। इसको लेकर पहले जैसी स्थिति है या नहीं, इस पर राम रहीम डेरा मैनेजमेंट कमेटी से बात कर सकता है। 3. डेरे पर अधिकार को लेकर परिवार, मैनेजमेंट और हनीप्रीत का विवाद
राम रहीम के जेल जाने के बाद डेरे के संचालन को लेकर भी विवाद रहा। इसके 3 ग्रुप बन गए। जिसमें पहला ग्रुप डेरा मैनेजमेंट कमेटी, दूसरा राम रहीम का परिवार और तीसरा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का था। डेरा कमेटी से विवाद के बाद राम रहीम का परिवार विदेश चला गया। राम रहीम की दोनों बेटियां अमरप्रीत व चरणप्रीत कौर पहले ही लंदन चली गईं थी। 2 साल पहले बेटा जसमीत भी परिवार समेत लंदन चला गया। उस वक्त यह चर्चा रही कि राम रहीम के जेल जाने के बाद उनका डेरे के संचालन को लेकर हनीप्रीत से विवाद हुआ। उस दौरान यह भी चर्चा सामने आई कि राम रहीम के जेल जाने पर डेरा सच्चा सौदा के नाम पर चंदा यानी परमार्थ जुटाया जा रहा है। परिवार ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी स्पष्टीकरण जारी किया था कि उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। हालांकि परिवार के विदेश जाने के बाद डेरे में हनीप्रीत की दखलअंदाजी बढ़ गई। जिस वजह से मैनेजमेंट कमेटी से विवाद हो रहा था। चूंकि हनीप्रीत राम रहीम की सबसे करीबी है, इस वजह से मैनेजमेंट कमेटी के भीतर भी अविश्वास पैदा हो रहा था। इसे देखते हुए राम रहीम ने जेल से कई चिट्ठियां लिखकर कहा था कि मैं ही गुरू हूं लेकिन डेरा कमेटी सीधे उनसे बात करने की इच्छुक थी। बागपत आश्रम में यह आसानी से संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में सिरसा आकर राम रहीम इस मुद्दे को हमेशा के लिए सुलझाना चाहता है। 4. दिल्ली चुनाव से मेल खाती पैरोल की टाइमिंग, BJP 27 साल से सत्ता से बाहर
राम रहीम की पैरोल की टाइमिंग दिल्ली विधानसभा चुनाव से भी जोड़ी जा रही है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। चूंकि हरियाणा में BJP की सरकार है तो विपक्षी आरोप लगाते हैं कि राम रहीम को भाजपा की मदद के लिए ही चुनाव से पहले पैरोल दी जाती है। दिल्ली में भाजपा 27 साल से सत्ता से बाहर है। दिल्ली की सियासत के जानकार मानते हैं कि हरियाणा से सटी दिल्ली की करीब 10 सीटों पर राम रहीम का असर हो सकता है। ऐसी सूरत में इसका फायदा भाजपा को हो सकता है। इससे पहले उसे राजस्थान और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पैरोल मिली तो दोनों जगह पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। राम रहीम को 2 केस में उम्रकैद, तीसरे में बरी हुआ लेकिन केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 1. साध्वियों का यौन शोषण में उम्रकैद
राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद 27 अगस्त 2017 को उसे गिरफ्तार किया गया। इस केस में 28 अगस्त 2017 को उसे 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। जिसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 2. पत्रकार की हत्या में उम्रकैद
इसके बाद उसे 11 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया और 17 जनवरी 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। रामचंद्र छत्रपति ने डेरे में साध्वियों के यौन शोषण को लेकर तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी को भेजी चिट्ठी को अपने अखबार में छापा था। 3. डेरा मैनेजर हत्याकांड में बरी, याचिका सुप्रीम कोर्ट पहुंची
उसे 2021 में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी दोषी ठहराते हुए उम्रकैद दी गई थी। पिछले साल 28 मई को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में उसे बरी कर दिया था। मगर, इसके बाद CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिस पर राम रहीम को नोटिस भी जारी हो चुका है। इसमें CBI ने दावा किया था कि डेरे में साध्वियों के यौन शोषण को लेकर जो चिट्ठी लीक की गई, वह रणजीत ने ही अपनी बहन से लिखवाई थी। जिसके बाद रणजीत ने डेरे के मैनेजर का पद छोड़ दिया था।

अबोहर में पूर्व सरपंच का नाम पटि्टका उखाड़ी:पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बनाया था, 2006 में हुआ था बस स्टैंड का निर्माण
अबोहर में पूर्व सरपंच का नाम पटि्टका उखाड़ी:पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बनाया था, 2006 में हुआ था बस स्टैंड का निर्माण पंजाब में पंचायत चुनाव समाप्त हो गए हैं, लेकिन चुनावी रंजिश अभी खत्म नहीं हुई है। अबोहर के ढाणी सफी में 2003 में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा बनवाए बस स्टैंड पर लिखे पूर्व सरपंच के नाम को उखाड़ने का प्रयास किया गया है। जिससे गांव के लोगों में रोष पाया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, संदीप जाखड़ द्वारा भी इस गुंडागर्दी की घटना की निंदा करते हुए जायजा लेते हुए सरपंच व पूर्व सरपंच से मुलाकात की गई है। पूर्व सरपंच ने दी थी जमीन दान वर्ष 2003 से लेकर 2013 तक बचन सिंह गांव के सरपंच रहे हैं। उनके कार्यकाल में गांव के ही चांदीराम ने बस स्टॉप बनाने के लिए जमीन दान दे दी और सरपंच ने वर्ष 2006 में वहां पर बस स्टॉप का निर्माण करवाया। जिस पर सरपंच का नाम लिखा गया। पिछले दिनों दीवाली के अवसर पर सरपंच सीमा रानी ने उक्त बस स्टैंड और गांव के गुरुद्वारा साहिब में रंग रोगन करवाकर इसे अच्छा बनाया था। लेकिन बीती रात अज्ञात लोगों ने पूर्व सरपंच के नाम को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। गांव के निवासी राजेश कुमार, जसवीर सिंह व सुखविंद्र सिंह आदि ने बताया कि प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को सीमा की जीत हजम नहीं हो रही है। इसीलिए उन्होंने ऐसी घटिया हरकत की है। ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस को शिकायत देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

तरनतारन के सरहदी गांव के खेतों में मिला ड्रोन:सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की खेप, BSF और पुलिस ने किया बरामद
तरनतारन के सरहदी गांव के खेतों में मिला ड्रोन:सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की खेप, BSF और पुलिस ने किया बरामद तरनतारन के सरहदी गांव माड़ीकंबोके में सूचना के आधार पर बीएसएफ और तरन तारन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां एक खेतों में एक ड्रोन और आधा किलो हीरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। इस मामले में संबंधित थाना खालडा में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। पाकिस्तान से ड्रोन से भेजी गई हेरोइन डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया है। जिसके जरिए हथियार या हेरोइन खेमकरण और खालड़ा सेक्टर में भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और पुलिस टीम ने उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान गांव माड़ीकंबोके के एक खेत में एक डीजीआई मैट्रिक्स ड्रोन और आधा किलो हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। यह खेत किसने मंगवाई थी। इस संबंध में जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और उक्त इलाके में सक्रिय तस्करों की एक सूची भी तैयार की गई है।