पंजाब में आज कोई चेतावनी नहीं, खिलेगी धूप:देर शाम नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव; कल बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज कोई चेतावनी नहीं, खिलेगी धूप:देर शाम नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव; कल बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

पंजाब में आज मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अनुमान है कि आज अधिकतर जिलों में धूप खिलेगी। लेकिन आज देर शाम नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ पंजाब-हरियाणा में भी देखने को मिलने वाला है। पंजाब में इसके चलते 3 मार्च को बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के विभिन्न इलाकों में हुई ओलावृष्टि व बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन शनिवार खिली धूप के बाद तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली और तापमान सामान्य तक पहुंचा। इसके अलावा प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 26.8 डिग्री मोहाली में दर्ज किया गया। मार्च में पड़ने वाली है गर्मी भले ही मार्च की शुरुआत बारिश से हुई हो, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले 15 दिन तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अनुमान है कि आज अधिकतर जिलों में धूप खिलेगी। लेकिन आज देर शाम नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ पंजाब-हरियाणा में भी देखने को मिलने वाला है। पंजाब में इसके चलते 3 मार्च को बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के विभिन्न इलाकों में हुई ओलावृष्टि व बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन शनिवार खिली धूप के बाद तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली और तापमान सामान्य तक पहुंचा। इसके अलावा प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 26.8 डिग्री मोहाली में दर्ज किया गया। मार्च में पड़ने वाली है गर्मी भले ही मार्च की शुरुआत बारिश से हुई हो, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले 15 दिन तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर