हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र नगर निगम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक चलेगी। वोटिंग को लेकर मतदाताओं की कतारें सुबह से ही बूथों पर दिखने लगी थी। दोपहर 3 बजे तक यमुनानगर में 36.4 तथा कुरुक्षेत्र में 33.2 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यमुनानगर के कैंप के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुजुर्गों व विकलांगों को परिजनों द्वारा गोद में उठाकर और कुर्सी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। यहां दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी है। परिजनों ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। थानेसर के वार्ड नंबर 21 गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने वोटिंग की। पूर्व यमुनानगर में वार्ड नंबर 16 में भाजपा कैंडिडेट संदीप और आजाद उम्मीदवार स्नेहलता राणा के बीच पर्ची को लेकर बहस हुई। यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 8 में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। यमुनानगर में भाजपा उम्मीदवार सुमन अपने परिवार के साथ गोविंदपुरा स्थित मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने हनुमान जी के सामने माथा टेका। इसके बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने उनके हाथ में कलावा बांधा और प्रसाद दिया। थानेसर में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अपने परिवार और समर्थकों सहित बूथ नंबर 51 पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। इस मौके पर वार्ड नंबर 16 से भाजपा कैंडिडेट सरिता देवी और चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार माफी ढांडा भी मौजूद रही। SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित यमुनानगर में मेयर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। मेयर के लिए 3 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। पार्षद पद के लिए 87 कैंडिडेट्स आमने-सामने हैं। हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र नगर निगम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक चलेगी। वोटिंग को लेकर मतदाताओं की कतारें सुबह से ही बूथों पर दिखने लगी थी। दोपहर 3 बजे तक यमुनानगर में 36.4 तथा कुरुक्षेत्र में 33.2 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यमुनानगर के कैंप के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुजुर्गों व विकलांगों को परिजनों द्वारा गोद में उठाकर और कुर्सी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। यहां दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी है। परिजनों ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। थानेसर के वार्ड नंबर 21 गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने वोटिंग की। पूर्व यमुनानगर में वार्ड नंबर 16 में भाजपा कैंडिडेट संदीप और आजाद उम्मीदवार स्नेहलता राणा के बीच पर्ची को लेकर बहस हुई। यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 8 में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। यमुनानगर में भाजपा उम्मीदवार सुमन अपने परिवार के साथ गोविंदपुरा स्थित मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने हनुमान जी के सामने माथा टेका। इसके बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने उनके हाथ में कलावा बांधा और प्रसाद दिया। थानेसर में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अपने परिवार और समर्थकों सहित बूथ नंबर 51 पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। इस मौके पर वार्ड नंबर 16 से भाजपा कैंडिडेट सरिता देवी और चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार माफी ढांडा भी मौजूद रही। SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित यमुनानगर में मेयर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। मेयर के लिए 3 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। पार्षद पद के लिए 87 कैंडिडेट्स आमने-सामने हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
