भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। इतना ही नहीं, आज व अगले दो दिन पंजाब में ना बारिश व ना ही तेज हवाएं चलने का कोई अलर्ट जारी किया गया है। बीते दो दिनों से लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद अब तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के रूपनगर व पठानकोट में हल्की तकरीबन 1 एमएम के करीब बारिश देखने को मिली थी। जिसके बाद राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.8°C रिकॉर्ड किया गया है, जो पूरे पंजाब में सबसे गर्म स्थान रहा। गर्म हवाएं और गर्म रातें हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने और गर्म रातों की स्थिति दर्ज की गई। पंजाब अगले दो दिनों तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन 23 मई से राज्य के कई जिलों, खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों, में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती है। विशेषकर गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में यह बदलाव देखने को मिलेगा। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। इतना ही नहीं, आज व अगले दो दिन पंजाब में ना बारिश व ना ही तेज हवाएं चलने का कोई अलर्ट जारी किया गया है। बीते दो दिनों से लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद अब तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के रूपनगर व पठानकोट में हल्की तकरीबन 1 एमएम के करीब बारिश देखने को मिली थी। जिसके बाद राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.8°C रिकॉर्ड किया गया है, जो पूरे पंजाब में सबसे गर्म स्थान रहा। गर्म हवाएं और गर्म रातें हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने और गर्म रातों की स्थिति दर्ज की गई। पंजाब अगले दो दिनों तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन 23 मई से राज्य के कई जिलों, खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों, में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती है। विशेषकर गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में यह बदलाव देखने को मिलेगा। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
