पंजाब में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, 24 मई तक के लिए चेतावनी, 9 जिलों में तापमान 40°C पार

पंजाब में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, 24 मई तक के लिए चेतावनी, 9 जिलों में तापमान 40°C पार

पंजाब में आज गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कल शाम राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। आज पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश की भी चेतावनी है। 6 दिनों का अलर्ट द्वारा जारी पंजाब में आज से लेकर 24 मई तक राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज के अलावा 24 मई तक विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का और मानसा जैसे जिलों को 22 मई को अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। पंजाब के शहरों का अनुमानित मौसम- अमृतसर – बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल भी आएंगे व बारिश की भी संभावना है। तापमान 30 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कल शाम राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। आज पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश की भी चेतावनी है। 6 दिनों का अलर्ट द्वारा जारी पंजाब में आज से लेकर 24 मई तक राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज के अलावा 24 मई तक विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का और मानसा जैसे जिलों को 22 मई को अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। पंजाब के शहरों का अनुमानित मौसम- अमृतसर – बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल भी आएंगे व बारिश की भी संभावना है। तापमान 30 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बारिश की संभावनाएं हैं, हल्के बादल छाएंगे। तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर