भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान जहां 40 पार हो गया था, अब एक बार फिर तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो कि समराला में रिकॉर्ड किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान: 31 मई से 3 जून तक अधिक बदलाव नहीं होगा 31 मई को चेतावनी में कुछ राहत दिख रही है। हिमाचल के आसपास के जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर व मोहाली जैसे क्षेत्रों में हल्की गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। जिसका असर 3 जून तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर – हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान जहां 40 पार हो गया था, अब एक बार फिर तापमान 40 डिग्री से कम हो गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4°C दर्ज किया गया, जो कि समराला में रिकॉर्ड किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान: 31 मई से 3 जून तक अधिक बदलाव नहीं होगा 31 मई को चेतावनी में कुछ राहत दिख रही है। हिमाचल के आसपास के जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर व मोहाली जैसे क्षेत्रों में हल्की गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। जिसका असर 3 जून तक प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर – हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
