पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई:खन्ना में मंत्री मुंडियां बोले- तस्करों की प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर, तहसीलों में लगे कैमरे

पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई:खन्ना में मंत्री मुंडियां बोले- तस्करों की प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर, तहसीलों में लगे कैमरे

पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नशा तस्करों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। खन्ना के एएस कॉलेज में आयोजित 72वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट में पहुंचे मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश स्पष्ट हैं। नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। राजस्व विभाग में सुधार की बात करते हुए मुंडियां ने बताया कि प्रदेश की सभी तहसीलों में कैमरे लगाए गए हैं। बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि रजिस्ट्री रोकने या अन्य कार्यों के लिए रिश्वत मांगने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपए की ग्रांट की घोषणा की। पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नशा तस्करों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। खन्ना के एएस कॉलेज में आयोजित 72वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट में पहुंचे मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश स्पष्ट हैं। नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। राजस्व विभाग में सुधार की बात करते हुए मुंडियां ने बताया कि प्रदेश की सभी तहसीलों में कैमरे लगाए गए हैं। बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि रजिस्ट्री रोकने या अन्य कार्यों के लिए रिश्वत मांगने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपए की ग्रांट की घोषणा की।   पंजाब | दैनिक भास्कर