पंजाब में नशा मुक्ति यात्रा शुरू:नवांशहर में सीएम बोले- नशा खत्म करने की रूपरेखा ढ़ाई साल में बनी, जालंधर-लुधियाना में भी प्रोग्राम

पंजाब में नशा मुक्ति यात्रा शुरू:नवांशहर में सीएम बोले- नशा खत्म करने की रूपरेखा ढ़ाई साल में बनी, जालंधर-लुधियाना में भी प्रोग्राम

पंजाब में आज (शुक्रवार) से प्रदेश के सीएम सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। एक के बाद एक आज सीएम मान के तीन कार्यक्रम हैं। पहला कार्यक्रम नवांशहर में, फिर जालंधर और लुधियाना में है। नवांशहर में हुए कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ शपथ ली और पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ यात्रा शुरू की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, अगर घर में कोई नशा करता है तो सबसे ज्यादा नुकसान महिला को ही होता है। हमें करीब दो से ढ़ाई साल लग गए हैं कि इसकी रूपरेखा बनाने में। इसे लेकर हमने ग्राउंड लेवल पर काम किया। नशा छुड़वाने के लिए शुरू से लेकर अंत तक के इंतजाम किए गए। सीएम मान ने आगे कहा कि, हम पंजाब के सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रहे हैं। अब तो सरकारी स्कूलों में भी दाखिला मिलना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर भगवंत मान ने नवांशहर में एक शानदार स्टेडियम बनाने की घोषणा की, ताकि गांवों से भी बच्चे यहां आकर खेल सकें। जालंधर के फिल्लौर में होगा कार्यक्रम पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आज यानी शुक्रवार को जालंधर के फिल्लौर में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम जालंधर के फिल्लौर स्थित गांव लखनपाल में होगा। इस यात्रा में सरकार का लक्ष्य हर गांव और वार्ड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाना है। इस संबंध में 2 से 4 मई को सभी जिलों में सरकार द्वारा नियुक्त नेताओं की बैठक भी हुई। यह अभियान सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। इस अभियान में ग्राम रक्षा समितियों को भी शामिल किया जाएगा। सीएम भगवंत मान खुद आज इसकी शुरुआत करेंगे। सीएम मान ने साझा की थी इस मुहिम की जानकारी सीएम भगवंत मान ने खुद इस अभियान की जानकारी साझा की थी। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता। इसीलिए सीएम हेल्पलाइन शुरू की गई, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। आपको बता दें कि यह अभियान पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था। पंजाब में आज (शुक्रवार) से प्रदेश के सीएम सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। एक के बाद एक आज सीएम मान के तीन कार्यक्रम हैं। पहला कार्यक्रम नवांशहर में, फिर जालंधर और लुधियाना में है। नवांशहर में हुए कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ शपथ ली और पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ यात्रा शुरू की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, अगर घर में कोई नशा करता है तो सबसे ज्यादा नुकसान महिला को ही होता है। हमें करीब दो से ढ़ाई साल लग गए हैं कि इसकी रूपरेखा बनाने में। इसे लेकर हमने ग्राउंड लेवल पर काम किया। नशा छुड़वाने के लिए शुरू से लेकर अंत तक के इंतजाम किए गए। सीएम मान ने आगे कहा कि, हम पंजाब के सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रहे हैं। अब तो सरकारी स्कूलों में भी दाखिला मिलना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर भगवंत मान ने नवांशहर में एक शानदार स्टेडियम बनाने की घोषणा की, ताकि गांवों से भी बच्चे यहां आकर खेल सकें। जालंधर के फिल्लौर में होगा कार्यक्रम पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आज यानी शुक्रवार को जालंधर के फिल्लौर में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम जालंधर के फिल्लौर स्थित गांव लखनपाल में होगा। इस यात्रा में सरकार का लक्ष्य हर गांव और वार्ड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाना है। इस संबंध में 2 से 4 मई को सभी जिलों में सरकार द्वारा नियुक्त नेताओं की बैठक भी हुई। यह अभियान सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। इस अभियान में ग्राम रक्षा समितियों को भी शामिल किया जाएगा। सीएम भगवंत मान खुद आज इसकी शुरुआत करेंगे। सीएम मान ने साझा की थी इस मुहिम की जानकारी सीएम भगवंत मान ने खुद इस अभियान की जानकारी साझा की थी। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे, क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह सफल नहीं हो सकता। इसीलिए सीएम हेल्पलाइन शुरू की गई, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। आपको बता दें कि यह अभियान पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था।   पंजाब | दैनिक भास्कर