पंजाब के अमृतसर में सोमवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया। ये एनकाउंटर झबाल रोड पर फताहपुर सेंट्रल जेल से कुछ दूरी पर किया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी गोपी घायल हो गया है, जबकि 3 को पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी अनुसार कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपियों के झबाल रोड के पास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद छेहर्टा थाने की टीमें रेड करने पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक घायल हो गया। उसकी टांग में गोली लगी है। जिसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि करण कीढ़ा और कीशू के अलावा एक अन्य को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… पंजाब के अमृतसर में सोमवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया। ये एनकाउंटर झबाल रोड पर फताहपुर सेंट्रल जेल से कुछ दूरी पर किया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी गोपी घायल हो गया है, जबकि 3 को पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी अनुसार कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपियों के झबाल रोड के पास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद छेहर्टा थाने की टीमें रेड करने पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक घायल हो गया। उसकी टांग में गोली लगी है। जिसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि करण कीढ़ा और कीशू के अलावा एक अन्य को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… पंजाब | दैनिक भास्कर
