पंजाब में नया सेशन शुरू होने से पहले सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों में किताबें खरीदी जाएंगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 15 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए 5 हजार रुपए, प्रत्येक मिडिल स्कूल के लिए 13000 रुपए जबकि प्रत्येक हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 15000 रुपए रिलीज किए गए हैं। पुस्तकों की खरीद के लिए सूची तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी छात्रों को उच्च गुणवत्ता और विभिन्न श्रेणियों की पढ़ने की सामग्री प्रदान करने के लिए पुस्तकों की बारीकी से समीक्षा और चयन करेगी, ताकि छात्रों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाई जा सके। स्कूलों का दौरा करके ले रहे फीडबैक शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने कहा क मेरा लक्ष्य पंजाब को देश में शिक्षा प्रणाली में अग्रणी राज्य बनाना है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्कूलों का दौरा कर रहा हूं। छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक ले रहा हूं और उस जानकारी का उपयोग भविष्य की नीतियां बनाने में कर रहा हूं। छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षाओं के बाद पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने साहित्य, समाज, विरासत, संस्कृति और विश्व के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों की महत्ता पर भी जोर दिया। पंजाब में नया सेशन शुरू होने से पहले सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों में किताबें खरीदी जाएंगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 15 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए 5 हजार रुपए, प्रत्येक मिडिल स्कूल के लिए 13000 रुपए जबकि प्रत्येक हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 15000 रुपए रिलीज किए गए हैं। पुस्तकों की खरीद के लिए सूची तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी छात्रों को उच्च गुणवत्ता और विभिन्न श्रेणियों की पढ़ने की सामग्री प्रदान करने के लिए पुस्तकों की बारीकी से समीक्षा और चयन करेगी, ताकि छात्रों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाई जा सके। स्कूलों का दौरा करके ले रहे फीडबैक शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने कहा क मेरा लक्ष्य पंजाब को देश में शिक्षा प्रणाली में अग्रणी राज्य बनाना है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्कूलों का दौरा कर रहा हूं। छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक ले रहा हूं और उस जानकारी का उपयोग भविष्य की नीतियां बनाने में कर रहा हूं। छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षाओं के बाद पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने साहित्य, समाज, विरासत, संस्कृति और विश्व के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों की महत्ता पर भी जोर दिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
