पंजाब में 2 दिन बारिश की संभावना:तेज हवाएं चलेंगी; तापमान सामान्य से 1.6°C कम, 24 फरवरी से बदलेगा मौसम

पंजाब में 2 दिन बारिश की संभावना:तेज हवाएं चलेंगी; तापमान सामान्य से 1.6°C कम, 24 फरवरी से बदलेगा मौसम

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। वहीं, आज भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। जबकि 24 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इस दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम में फिर होगा बदलाव, बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 26 फरवरी से मैदानी इलाकों में इसका असर दिखेगा। 26-27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिर बारिश के आसार हैं। दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ तूफान के भी आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 7 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 13 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। वहीं, आज भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। जबकि 24 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इस दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम में फिर होगा बदलाव, बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 26 फरवरी से मैदानी इलाकों में इसका असर दिखेगा। 26-27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिर बारिश के आसार हैं। दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ तूफान के भी आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 7 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी की संभावनाएं हैं। तापमान 13 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर