भास्कर न्यूज | जालंधर एनटीए की ओर से ली जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइस शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर विषयवार परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल के मुताबिक इंग्लिश का पेपर 21 अगस्त को पहली और दूसरी शिफ्ट में होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं हिंदी का पेपर 26 अगस्त को दोनों शिफ्टों में, हिस्ट्री का पेपर 29 अगस्त को दोनों शिफ्टों में होगा। कॉमर्स का पेपर 3 सितंबर को दोनों शिफ्टों में, राजनीति विज्ञान 4 सितंबर को दोनों शिफ्टों में होगा। एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। 23 अगस्त को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, 26 अगस्त को फिलॉस्फी, 22 अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर होगा।पहले यह परीक्षा 16 जून को होनी थी, लेकिन बाद में संघ लोक सेवा आयोग के साथ टकराव के कारण इसे 18 जून तक के लिए टाल दिया गय था। गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने के संदेह पर इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि बाद में सीबीआई जांच में यह सबूत गलत पाए गए थे। 18 जून को देशभर के 317 शहरों के 1205 केंद्रों में आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81 प्रतिशत उपस्थित हुए थे। भास्कर न्यूज | जालंधर एनटीए की ओर से ली जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइस शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर विषयवार परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल के मुताबिक इंग्लिश का पेपर 21 अगस्त को पहली और दूसरी शिफ्ट में होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं हिंदी का पेपर 26 अगस्त को दोनों शिफ्टों में, हिस्ट्री का पेपर 29 अगस्त को दोनों शिफ्टों में होगा। कॉमर्स का पेपर 3 सितंबर को दोनों शिफ्टों में, राजनीति विज्ञान 4 सितंबर को दोनों शिफ्टों में होगा। एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। 23 अगस्त को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, 26 अगस्त को फिलॉस्फी, 22 अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर होगा।पहले यह परीक्षा 16 जून को होनी थी, लेकिन बाद में संघ लोक सेवा आयोग के साथ टकराव के कारण इसे 18 जून तक के लिए टाल दिया गय था। गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने के संदेह पर इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि बाद में सीबीआई जांच में यह सबूत गलत पाए गए थे। 18 जून को देशभर के 317 शहरों के 1205 केंद्रों में आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81 प्रतिशत उपस्थित हुए थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लेबनान में फंसा शख्स 24 साल बाद लुधियाना लौटा:खो गया था पासपोर्ट, बच्चों को छोड़कर गया विदेश, संत सीचेवाल का जताया आभार
लेबनान में फंसा शख्स 24 साल बाद लुधियाना लौटा:खो गया था पासपोर्ट, बच्चों को छोड़कर गया विदेश, संत सीचेवाल का जताया आभार लेबनान में 24 साल से फंसे व्यक्ति ने वतन वापसी के बाद सबसे पहले राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात कर उनका आभार जताया और भावुक हो कर कहा कि उसने तो वापसी की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन संत सीचेवाल के प्रयास से वह अपने परिवार से मिला है। यह उसका दूसरा जन्म है। लेबनान में 24 साल से फंसे गुरतेज सिंह ने कहा कि ट्रेवल एजेंट ने उसे लेबनान भेजने के लिए एक लाख रुपए लिए थे। उस ज़माने में उसने यह एक लाख कैसे इकट्ठा किया, यह वह या उसका भगवान ही जनता। लुधियाना जिले के मत्तेवाड़ा गांव के रहने वाले गुरतेज सिंह 33 साल के थे जब वह 2001 में अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर विदेश चले गए। लेबनान में रहने के दौरान 2006 में उनका पासपोर्ट खो गया, जिससे उनके लिए घर लौटना और भी मुश्किल हो गया। कई कोशिशों के बाद भी उनके लिए पासपोर्ट बनवाना मुश्किल हो रहा था क्योंकि पासपोर्ट बहुत पहले बना हुआ था। उन्होंने कहा कि जब इतनी कोशिशों के बाद भी उन्हें पासपोर्ट नहीं मिला तो उन्होंने वापसी की उम्मीद ही छोड़ दी थी। बेहतर भविष्य के लिए गया था लेबनान संत बलबीर सिंह सीचेवाल से परिवार के सदस्यों ने संपर्क किया। जिन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और गुरतेज़ सिंह की वापसी को संभव बनाया। विदेशी धरती पर आजीविका कमाने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए लेबनान गए गुरतेज़ सिंह ने कहा कि संत सीचेवाल के प्रयासों से वह 24 साल बाद अपने गांव की मिट्टी को चूमने में सक्षम हुए हैं। संत सीचेवाल का शुक्रिया अदा करने के लिए अपने परिवार सहित सुल्तानपुर लोधी आए गुरतेज सिंह ने आप बीती बताते हुए कहा कि विदेश जाने से पहले वह कोटियां-स्वेटर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। जब घर में गुजारा करना मुश्किल हो गया तो उन्होंने विदेश जाने का मन बना लिया था। गुरतेज सिंह ने कहा कि लेबनान पहुंचना भी उनके लिए बड़ी चुनौती थी। सारा दिन करता था खेतों में काम एजेंट उसे पहले जॉर्डन ले गया और फिर पड़ोसी देश सीरिया में भर्ती दाखिल करवाया। वहां से डोंकी लगाकर लेबनान पहुंचे। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसे माहौल में वहां रहकर काम करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। सारा दिन खेतों में काम करना पड़ता था। छिपकर रहने के कारण हमेशा डर बना रहता था कि कहीं पकड़ा न जाए। किसी तरह जिंदगी अपने ढर्रे पर चलती रही और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने खेतों में मेहनत-मजदूरी की। गुरतेज़ ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका बेटे, जिसे उन्होंने 24 साल पहले जवान छोड़े थे, वे कब जवान हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उसके जवान हुए लड़कों में एक लड़के की शादी हो गई थी और उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ था। गुरतेज सिंह की आंखों में उस वक्त खुशी के आंसू आ गए जब उन्होंने बताया कि जब वह 24 साल बाद घर आए तो उनका पोता उनके पैरों से लिपट गया। मां और भाईयों को खो दिया गुरतेज़ ने कहा कि उनको सबसे बड़ा दुःख इस बात का है कि लेबनान में रहते हुए उसकी प्रतीक्षा में पहले उसने अपनी मां और फिर उसके भाई को खो दिया जिसको वो अंतिम बार देख भी नहीं पाया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने इसके पहले कई नेताओं और अधिकारियों से संपर्क किया था लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा था। गुरतेज ने कहा कि यह संत सीचेवाल का ही प्रयास था कि वह 24 साल बाद अपने परिवार से मिल पाए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि यह पंजाबी युवक लंबे समय के बाद परिवार में लौटा है। उन्होंने कहा कि परिवार से दूर अजनबी देश में अजनबियों के साथ रहना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट काफी पुराना होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय और खासकर भारतीय दूतावास के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

दिलजीत के शो से ही सरकार को करोड़ों की कमाई:25 करोड़ से ज्यादा टिकटें बिकने की उम्मीद, टैक्स से आएंगे 4.50 करोड़
दिलजीत के शो से ही सरकार को करोड़ों की कमाई:25 करोड़ से ज्यादा टिकटें बिकने की उम्मीद, टैक्स से आएंगे 4.50 करोड़ पंजाब में नए साल के जश्न में होने वाले सिंगरों के बड़े प्रोग्रामों से जहां लोगों का मनाेरंजन होगा। वहीं, सरकार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स के रूप में मिलने की उम्मीद है। लुधियाना में दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर का आज आखिरी शो है। इससे शो सरकार को टैक्स के रूप में 4.50 करोड़ रुपए इनकम होने की उम्मीद है। सूत्रों की माने तो करीब 25 करोड़ रुपए की टिकटों की बिक्री (जीएसटी समेत) होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिलजीत वेन्यू के लिए देंगे 26.50 लाख सरकार को अनुमान है कि इस शो का लोगों में काफी क्रेज हैं। पंजाब ही नहीं बाहरी राज्यों से भी लोग दिलजीत के शो में पहुंचेंगे। 50 हजार के करीब टिकटों की बिक्री हो चुकी हैं। PAU फुटबाल स्टेडियम में शाे है। शो के लिए दिलजीत की तरफ से 26.50 लाख रुपए प्रशासन को मिलेंगे। इसमें से 3.15 लाख रुपए टैक्स के रूप में सरकार को मिलेंगे। इसके अलावा कई अन्य शहरों में आज सिंगरों के प्रोग्राम हैं। चंडीगढ़ में शो से पहले सीएम से मिले थे दिलजीत इससे पहले भारत के कई स्टेट में अपने शो कर चुके हैं। 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुआ शो भी काफी चर्चा में रहा था। इस शो को इंडिया में उनका आखिरी शो माना जा रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने लुधियाना शो की घोषणा की थी। यह उनका पंजाब का पहला शो है। यह उनका अपना शहर माना जाता है। हालांकि चंडीगढ़ शो से पहले उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर मुलाकात की थी। इससे पहले हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, और गुवाहाटी में उनके शो हुए थे। न्यू चंडीगढ़ में सतराज की महफिल इसी तरह न्यू चंडीगढ़ में नए साल के जश्न में ओमेक्स टावर में सूफी गायक सतिंदर सरताज का महफिल-ए- सरताज नाम से आज रात को प्रोग्राम होने जा रहा है । रात नौ बजे से यह प्रोग्राम शुरू होगा। यहां पर 40 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शो के लिए 1500 से 50000 कीमत वाली सीटें हैं।

पंजाब पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, एक घायल:पटियाला में टोल प्लाजा-शराब ठेके की थी फायरिंग; क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, एक घायल:पटियाला में टोल प्लाजा-शराब ठेके की थी फायरिंग; क्रॉस फायरिंग के बाद 2 गिरफ्तार पंजाब में मोहाली के नजदीक पटियाला जिले की हद में पुलिस का गैंगस्टरों से एनकाउंटर हुआ है। जिसके बाद 2 गैंगस्टरों दीपक और रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक इन दोनों ने पटियाला में देर रात राजपुरा के पास टोल प्लाजा में फायरिंग की थी। इसके बाद शराब ठेके में भी गोलियां चलाईं थी। मोहाली से लौटते वक्त पुलिस ने उनका पीछा किया। जिसे देखकर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। उनसे एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल बरामद किया गया है। पकड़े गए गैंगस्टर दीपक जालंधर और रमनदीप बठिंडा का रहने वाला है। वह विदेश में रहने वाले गैंगस्टर के इशारे पर वारदातों को अंजाम देता था। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए है। DGP गौरव यादव ने कहा कि 12 घंटे के भीतर 2 वारदातों को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की
पुलिस ने गैंगस्टरों का काफी दूर तक पुलिस का पीछा किया। आगे एक पुल था तो पुलिस ने दोनों तरफ से पुल को घेर लिया था। जिसके बाद गैंगस्टर अपनी गाड़ी छोड़ कच्चे रास्ते पर भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर पर गोली लगी। टोल प्लाजा के कैमरे से पकड़ में आए
पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर ने बीती रात इन्होंने पटियाला में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा के कर्मचारियों से झगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने वहां फायरिंग की। जिस दौरान वह टोल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए। पुलिस के मुताबिक रात से हमारी टीमें लगी हुई थी। एसएचओ सिटी, सदर व बनूड़ की टीमों ने गैंगस्टरों को घेरा। रमनदीप गाड़ी चला रहा था। जब इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा तो इन्होंने फायरिंग कर दी। एसएचओ सदर राजपुरा की गाड़ी पर गोली लगी है। दीपक लेफ्ट साइड भागा। इस बीच वह फायर करता रहा, लेकिन इस दौरान उसे टांग में गोली लगी। दोनों की पिस्तौल बरामद कर लिए हैं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जिस गाड़ी में गैंगस्टर थे उस पर ऑन डयूटी बीएसएनएल लिखा गया है। इसकी जांच की जा रही है। SP बोले- पकड़ने आए तो गोलियां चला दी
SP योगेश शर्मा ने बताया कि देर रात दोनों आरोपियों ने पटियाला में दो वारदातें की थी। डीएसपी राजपुरा की देखरेख में टीमें आरोपियों की तलाश जारी थी। दोपहर के वक्त आरोपियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जिसके बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल ये गैंगस्टर किस गैंग से संबंधित हैं, इस पर जांच जारी है। गोली दीपक को लगी है, जिसका पुलिस गारद में इलाज चल रहा है। DGP ने कहा- इनकी जांच कर रहे…