पंजाब में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:10 मई से मौसम बदलेगा, ओले गिरेंगे; बठिंडा सबसे गर्म, अमृतसर में बारिश

पंजाब में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:10 मई से मौसम बदलेगा, ओले गिरेंगे; बठिंडा सबसे गर्म, अमृतसर में बारिश

पंजाब में आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद अगले 5 दिनों तक कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। यह मौसम चेतावनी 8 से 12 मई तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को पंजाब में हालात सामान्य रहने वाले हैं। आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि 10 और 11 मई को पंजाब में फिर से मौसम बिगड़ सकता है। मोहाली, लुधियाना, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा समेत कई जिलों में आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जबकि 12 मई को पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है और किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सामान्य से ठंडा प्रदेश भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। यह तापमान सामान्य से औसतन 4.5°C अधिक है, जो राज्य में चिंताजनक गर्मी की ओर इशारा करता है। बठिंडा (पंजाब) में सबसे अधिक तापमान 37.9°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। दूसरी ओर, अमृतसर में भारी बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट देखी गई। वहां 12 मिमी वर्षा हुई और तापमान सामान्य से 7.0°C कम रहा। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 22.8 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद अगले 5 दिनों तक कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। यह मौसम चेतावनी 8 से 12 मई तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को पंजाब में हालात सामान्य रहने वाले हैं। आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि 10 और 11 मई को पंजाब में फिर से मौसम बिगड़ सकता है। मोहाली, लुधियाना, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा समेत कई जिलों में आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जबकि 12 मई को पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है और किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सामान्य से ठंडा प्रदेश भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। यह तापमान सामान्य से औसतन 4.5°C अधिक है, जो राज्य में चिंताजनक गर्मी की ओर इशारा करता है। बठिंडा (पंजाब) में सबसे अधिक तापमान 37.9°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। दूसरी ओर, अमृतसर में भारी बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट देखी गई। वहां 12 मिमी वर्षा हुई और तापमान सामान्य से 7.0°C कम रहा। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 22.8 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर