हरियाणा के विभिन्न जिलों में अगले चार दिन (9 मई से 12 मई तक) बारिश की संभावना है। आज यानि शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिला। जिसके चलते प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहा। अंबाला प्रदेश का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को प्रदेश के 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात) में बारिश की 25 फीसदी संभावना है। 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार और महेंद्रगढ़) में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 मई को प्रदेश के 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र) में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 12 जिलों (कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि 6 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी) में मौसम शुष्क रहेगा। 11 को पूरे हरियाणा में बारिश मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इसके तहत 5 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में 25 फीसदी बारिश की संभावना है। 12 मई को कुरुक्षेत्र में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 15 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 मई को खराब मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, इसलिए पूरे हरियाणा को ग्रीन जोन में रखा गया है। इधर, 10 मई को 16 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है और गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 11 मई को भी 16 जिलों में मौसम बदलेगा और बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 12 मई को पूरे हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। सबसे गर्म जिला अंबाला रहा। वीरवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 2.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे अधिक गिरावट महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा के विभिन्न जिलों में अगले चार दिन (9 मई से 12 मई तक) बारिश की संभावना है। आज यानि शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिला। जिसके चलते प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहा। अंबाला प्रदेश का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को प्रदेश के 13 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात) में बारिश की 25 फीसदी संभावना है। 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार और महेंद्रगढ़) में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 मई को प्रदेश के 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र) में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 12 जिलों (कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि 6 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी) में मौसम शुष्क रहेगा। 11 को पूरे हरियाणा में बारिश मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इसके तहत 5 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में 25 फीसदी बारिश की संभावना है। 12 मई को कुरुक्षेत्र में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 15 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 मई को खराब मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, इसलिए पूरे हरियाणा को ग्रीन जोन में रखा गया है। इधर, 10 मई को 16 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है और गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 11 मई को भी 16 जिलों में मौसम बदलेगा और बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 12 मई को पूरे हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। सबसे गर्म जिला अंबाला रहा। वीरवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 2.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे अधिक गिरावट महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
