पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज भी:छोटे व्यापारियों को लेकर बड़ा ऐलान संभव; 12 बजे सीएम आवास पर जुटेंगे मंत्री

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज भी:छोटे व्यापारियों को लेकर बड़ा ऐलान संभव; 12 बजे सीएम आवास पर जुटेंगे मंत्री

पंजाब सरकार की लगातार तीसरे दिन आज चार जून को भी कैबिनेट मीटिंग होगी। मीटिंग में आज सरकार छोटे व्यापारियों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। उन्हें किसी तरह के टैक्स भरने आदि में छूट मिल सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से तैयारी की गई है। इससे पहले, पहले दो दिन हुई कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए जहां लैंड पुलिंग पॉलिसी की घोषणा हुई थी, वहीं, तीन जून को 4800 के करीब एससी परिवारों के 6800 करोड़ के कर्ज माफ किए गए थे। सीएम भगवंत मान ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी। लुधियाना चुनाव पर भी रहेगा फोकस
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मीटिंग दोपहर 12 बजे सीएम की रिहायश पर होगी। इसमें सारे मंत्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। सरकार इस मीटिंग के बहाने लुधियाना चुनाव को लेकर भी स्ट्रेटजी बना रही है। 19 जून को लुधियाना वेस्ट चुनाव है। यह चुनाव सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि इसके बाद सरकार को सीधे 2027 विधानसभा चुनाव में जाना है। पंजाब सरकार की लगातार तीसरे दिन आज चार जून को भी कैबिनेट मीटिंग होगी। मीटिंग में आज सरकार छोटे व्यापारियों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। उन्हें किसी तरह के टैक्स भरने आदि में छूट मिल सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से तैयारी की गई है। इससे पहले, पहले दो दिन हुई कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए जहां लैंड पुलिंग पॉलिसी की घोषणा हुई थी, वहीं, तीन जून को 4800 के करीब एससी परिवारों के 6800 करोड़ के कर्ज माफ किए गए थे। सीएम भगवंत मान ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी। लुधियाना चुनाव पर भी रहेगा फोकस
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मीटिंग दोपहर 12 बजे सीएम की रिहायश पर होगी। इसमें सारे मंत्रियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। सरकार इस मीटिंग के बहाने लुधियाना चुनाव को लेकर भी स्ट्रेटजी बना रही है। 19 जून को लुधियाना वेस्ट चुनाव है। यह चुनाव सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि इसके बाद सरकार को सीधे 2027 विधानसभा चुनाव में जाना है।   पंजाब | दैनिक भास्कर