पठानकोट में 441 कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर:कैबिनेट मंत्री ने दिए पत्र, बोले- आउटसोर्स कर्मियों को अनुबंध पर लेना सरकार का बड़ा फैसला

पठानकोट में 441 कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर:कैबिनेट मंत्री ने दिए पत्र, बोले- आउटसोर्स कर्मियों को अनुबंध पर लेना सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब के पठानकोट में 441 कर्मचारियों को ऑफर लेटर दिए गए। सभी कर्मचारियों को पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन कर्मचारियों में 327 सफाई कर्मचारी और अन्य सीवरमैन शामिल हैं। बता दें कि ये सभी कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा से निकलकर सरकार के अधीन आ गए हैं। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर होगी। 441 कर्मचारियों को दिए गए ऑफर लेटर इस मौके पर लोगों संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि नगर निगम पठानकोट के अधीन कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारी और सीवरमैन जो पिछले काफी समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज उन परिवारों के लिए बेहद भाग्यशाली दिन है, जिनके परिवारों के सदस्य जो लंबे समय से आउटसोर्स पर थे, उन्हें आज अनुबंधित किया गया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इन कर्मचारियों को आउटसोर्स से अनुबंध पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 441 कर्मचारियों को ऑफर लेटर बांटे गए हैं, उन्होंने इन कर्मचारियों के परिवारों को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की पहल की है और इसके तहत ऑफर लेटर बांटे गए हैं। AAP सरकार बिना सिफारिश के दे रही रोजगार- मंत्री उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को ऑफर लेटर मिलने के बाद ये कर्मचारी सरकार के दायरे में आ गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में शहर की सफाई व्यवस्था पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बिना किसी पक्षपात के पंजाब को आगे ले जा रही है और युवाओं को बिना किसी सिफारिश के रोजगार दिया जा रहा है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा पठानकोट के अतिरिक्त उपायुक्त (जे) अंकुरजीत सिंह, पर्यटन विभाग के अध्यक्ष विभूति सरमा, नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया, हिंदू कॉर्पोरेट बैंक के अध्यक्ष सतीश महेंद्रू और आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पंजाब के पठानकोट में 441 कर्मचारियों को ऑफर लेटर दिए गए। सभी कर्मचारियों को पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन कर्मचारियों में 327 सफाई कर्मचारी और अन्य सीवरमैन शामिल हैं। बता दें कि ये सभी कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा से निकलकर सरकार के अधीन आ गए हैं। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर होगी। 441 कर्मचारियों को दिए गए ऑफर लेटर इस मौके पर लोगों संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि नगर निगम पठानकोट के अधीन कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारी और सीवरमैन जो पिछले काफी समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज उन परिवारों के लिए बेहद भाग्यशाली दिन है, जिनके परिवारों के सदस्य जो लंबे समय से आउटसोर्स पर थे, उन्हें आज अनुबंधित किया गया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इन कर्मचारियों को आउटसोर्स से अनुबंध पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 441 कर्मचारियों को ऑफर लेटर बांटे गए हैं, उन्होंने इन कर्मचारियों के परिवारों को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की पहल की है और इसके तहत ऑफर लेटर बांटे गए हैं। AAP सरकार बिना सिफारिश के दे रही रोजगार- मंत्री उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को ऑफर लेटर मिलने के बाद ये कर्मचारी सरकार के दायरे में आ गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में शहर की सफाई व्यवस्था पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बिना किसी पक्षपात के पंजाब को आगे ले जा रही है और युवाओं को बिना किसी सिफारिश के रोजगार दिया जा रहा है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा पठानकोट के अतिरिक्त उपायुक्त (जे) अंकुरजीत सिंह, पर्यटन विभाग के अध्यक्ष विभूति सरमा, नगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया, हिंदू कॉर्पोरेट बैंक के अध्यक्ष सतीश महेंद्रू और आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।   पंजाब | दैनिक भास्कर