पत्नी का सिर काटकर रामगंगा में फेंका..बॉडी घर में दफनाई:मुरादाबाद में युवक ने की हत्या; ढूंढने का करता रहा नाटक

पत्नी का सिर काटकर रामगंगा में फेंका..बॉडी घर में दफनाई:मुरादाबाद में युवक ने की हत्या; ढूंढने का करता रहा नाटक

मुरादाबाद में युवक ने पत्नी की गर्दन काटकर रामगंगा नदी में फेंक दी। बॉडी को घर में गड्‌ढा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद पत्नी को लापता बताकर ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। मामला मझोला थाना क्षेत्र के टीपी नगर का है। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर पुलिस ने घर की सीढ़ियों के नीचे से पत्नी की डेडबॉडी बरामद की। जानिए पूरा घटनाक्रम
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव चूहा नगला निवासी शहादत की पत्नी ने मझोला थाने में बेटी तबस्सुम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मेरी बेटी तबस्सुम का दूसरा निकाह शाने अलम उर्फ रेहान के साथ किया था। तबस्सुम के पहले पति ने उसे टीपी नगर स्थित जन्नत बाग में एक मकान खरीद कर दिया था। ये मकान तबस्सुम के नाम था। 12 मई से तबस्सुम अचानक लापता
तबस्सुम अपने दूसरे पति मैनाठेर के गांव डींगरपुर निवासी शाने अलम उर्फ रेहान के साथ टीपी नगर के इसी मकान में रहती थी। रेहान इस मकान को बेचना चाहता था। इसके लिए वो तबस्सुम पर लगातार दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। 12 मई को तबस्सुम अचानक लापता हो गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
पुलिस ने तबस्सुम के पति रेहान से पूछताछ की। शुरू में तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने तबस्सुम को मारकर घर में गड्ढा खोदकर उसकी लाश दबा दी है। जबकि उसकी गर्दन को काटकर रामगंगा में फेंक दिया है। पुलिस रेहान को लेकर जन्नतबाग टीपी नगर पहुंची। रिहान की निशानदेही पर पुलिस ने घर में सीढ़ियों के नीचे गड्‌ढा खुदवाया तो वहां तबस्सुम की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने रेहान की निशानदेही पर तबस्सुम का कटा सिर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव के दोनों टुकड़ों को इकट्ठा करके पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। तबस्सुम की ये दूसरी शादी थी
तबस्सुम के पिता का शहादत ने बताया कि उनकी बेटी तबस्सुम की ये दूसरी शादी थी। एक साल पहले ही डींगरपुर निवासी शाने अलम उर्फ रेहान के साथ उसकी शादी हुई। डूंगरपुर का रहने वाला रेहान ट्रक चालक है। वह राज मिस्त्री का काम भी करता है। तबस्सुम के पहले पति का नाम आसिफ था। 2004 में उसकी आसिफ के साथ शादी हुई थी। आसिफ से उसके 5 बच्चे हैं। इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। तबस्सुम के पहले पति के बच्चों के नाम इल्मा, अरशद, बिलाल, फातिमा और आशिक रजा हैं। —————— ये खबर भी पढ़िए- शादी से 2 दिन पहले होने वाली दुल्हन की हत्या: प्रेमी ने मां के सामने सीने में मारी गोली, 15 मई को आने वाली थी बारात हरदोई में होने वाली दुल्हन की शादी से दो दिन पहले प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। दुल्हन अपनी मां और छोटी बहन के साथ छत पर सो रही थी। मंगलवार रात करीब 3 बजे प्रेमी अपने चचेरे भाई के साथ छत पर चढ़ गया। दुल्हन के घर के बगल में मंदिर बना है, उसी के सहारे प्रेमी ऊपर चढ़ा। मां के अनुसार, प्रेमी पहले बेटी को खींचकर ले जाने लगा। जब विरोध किया गया तो उसने बेटी का गला दबाया। शोर मचाने पर आरोपी ने तमंचे से बेटी के सीने पर गोली मार दी और भाग गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत बता दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… मुरादाबाद में युवक ने पत्नी की गर्दन काटकर रामगंगा नदी में फेंक दी। बॉडी को घर में गड्‌ढा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद पत्नी को लापता बताकर ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। मामला मझोला थाना क्षेत्र के टीपी नगर का है। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर पुलिस ने घर की सीढ़ियों के नीचे से पत्नी की डेडबॉडी बरामद की। जानिए पूरा घटनाक्रम
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव चूहा नगला निवासी शहादत की पत्नी ने मझोला थाने में बेटी तबस्सुम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मेरी बेटी तबस्सुम का दूसरा निकाह शाने अलम उर्फ रेहान के साथ किया था। तबस्सुम के पहले पति ने उसे टीपी नगर स्थित जन्नत बाग में एक मकान खरीद कर दिया था। ये मकान तबस्सुम के नाम था। 12 मई से तबस्सुम अचानक लापता
तबस्सुम अपने दूसरे पति मैनाठेर के गांव डींगरपुर निवासी शाने अलम उर्फ रेहान के साथ टीपी नगर के इसी मकान में रहती थी। रेहान इस मकान को बेचना चाहता था। इसके लिए वो तबस्सुम पर लगातार दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। 12 मई को तबस्सुम अचानक लापता हो गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
पुलिस ने तबस्सुम के पति रेहान से पूछताछ की। शुरू में तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने तबस्सुम को मारकर घर में गड्ढा खोदकर उसकी लाश दबा दी है। जबकि उसकी गर्दन को काटकर रामगंगा में फेंक दिया है। पुलिस रेहान को लेकर जन्नतबाग टीपी नगर पहुंची। रिहान की निशानदेही पर पुलिस ने घर में सीढ़ियों के नीचे गड्‌ढा खुदवाया तो वहां तबस्सुम की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने रेहान की निशानदेही पर तबस्सुम का कटा सिर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव के दोनों टुकड़ों को इकट्ठा करके पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। तबस्सुम की ये दूसरी शादी थी
तबस्सुम के पिता का शहादत ने बताया कि उनकी बेटी तबस्सुम की ये दूसरी शादी थी। एक साल पहले ही डींगरपुर निवासी शाने अलम उर्फ रेहान के साथ उसकी शादी हुई। डूंगरपुर का रहने वाला रेहान ट्रक चालक है। वह राज मिस्त्री का काम भी करता है। तबस्सुम के पहले पति का नाम आसिफ था। 2004 में उसकी आसिफ के साथ शादी हुई थी। आसिफ से उसके 5 बच्चे हैं। इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। तबस्सुम के पहले पति के बच्चों के नाम इल्मा, अरशद, बिलाल, फातिमा और आशिक रजा हैं। —————— ये खबर भी पढ़िए- शादी से 2 दिन पहले होने वाली दुल्हन की हत्या: प्रेमी ने मां के सामने सीने में मारी गोली, 15 मई को आने वाली थी बारात हरदोई में होने वाली दुल्हन की शादी से दो दिन पहले प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। दुल्हन अपनी मां और छोटी बहन के साथ छत पर सो रही थी। मंगलवार रात करीब 3 बजे प्रेमी अपने चचेरे भाई के साथ छत पर चढ़ गया। दुल्हन के घर के बगल में मंदिर बना है, उसी के सहारे प्रेमी ऊपर चढ़ा। मां के अनुसार, प्रेमी पहले बेटी को खींचकर ले जाने लगा। जब विरोध किया गया तो उसने बेटी का गला दबाया। शोर मचाने पर आरोपी ने तमंचे से बेटी के सीने पर गोली मार दी और भाग गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत बता दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर