पत्नी को फंदे से लटकता देख पति ने लगाई फांसी:कुशीनगर में 10 मिनट में दोनों ने जान दी; 4 महीने पहले हुई थी शादी

पत्नी को फंदे से लटकता देख पति ने लगाई फांसी:कुशीनगर में 10 मिनट में दोनों ने जान दी; 4 महीने पहले हुई थी शादी

कुशीनगर में महज 10 मिनट के अंतराल पर नव दंपती ने सुसाइड कर लिया। पहले पत्नी ने कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दी। जब पति ने उसको फंदे से झूलते देखा, तो खुद भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। दोनों की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। जब वे लोग खेत से घर पहुंचे तो अजीत गौतम (35) और उसकी पत्नी संगीता गौतम (22) के शवों को अलग-अलग कमरों में लटकता पाया। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घर वालों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों के बीच बहस हुई थी। पहले 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानते हैं पूरा मामला… मोतीछपरा गांव में अजीत गौतम रहता था। 4 महीने पहले उसकी शादी संगीता से हुई थी। संगीता महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी गांव की रहने वाली थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। अजीत मजदूरी करता था। मां उर्मिला देवी ने बताया कि शनिवार सुबह वे पति चंद्रकिशोर प्रसाद के साथ खेत पर गई थीं। घर पर सिर्फ अजीत और संगीता मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों के मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए। दोनों ने खाना भी नहीं खाया। दोपहर करीब 2 बजे जब अजीत खाना मांगने के लिए संगीता के कमरे में गया, तो उसके शव को फंदे से लटकता पाया। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे पहले कि गांव वाले मेरे घर आ पता, अजीत ने भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उर्मिला देवी ने बताया कि अजीत की चीख-पुकार के बाद जब आस-पड़ोस के लोग घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन लोगों ने मुझे पूरी बात बताई। फिर हम लोग आनन-फानन में खेत से घर पहुंचे। पहले कमरे में संगीता के शव को फंदे से लटकता देखा। दूसरे कमरे में गए, तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा तो अजीत का शव भी लटकता हुआ पाया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। दोनों के बीच शादी के कुछ दिनों के बाद से ही झगड़ा शुरू हो गया था। नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में युवक को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गोकशी का आरोप, पुलिस बोली- जुए में हारने के बाद लोगों ने की मारपीट कानपुर में भीड़ ने गोकशी के आरोप में युवक की पिटाई कर दी। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने जंगल में बैठे 4 युवकों को पकड़ लिया। गोकशी की सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। तीन युवक मौका पाकर वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घायल युवक को छुड़ाया। घटना शुक्रवार शाम कैंट थाना क्षेत्र के छबीलेपुरवा के पास की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर गोकशी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जुए में रुपए हारने के बाद कुछ युवकों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने के लिए ऐसा किया। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… कुशीनगर में महज 10 मिनट के अंतराल पर नव दंपती ने सुसाइड कर लिया। पहले पत्नी ने कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दी। जब पति ने उसको फंदे से झूलते देखा, तो खुद भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। दोनों की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। जब वे लोग खेत से घर पहुंचे तो अजीत गौतम (35) और उसकी पत्नी संगीता गौतम (22) के शवों को अलग-अलग कमरों में लटकता पाया। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घर वालों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों के बीच बहस हुई थी। पहले 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानते हैं पूरा मामला… मोतीछपरा गांव में अजीत गौतम रहता था। 4 महीने पहले उसकी शादी संगीता से हुई थी। संगीता महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी गांव की रहने वाली थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। अजीत मजदूरी करता था। मां उर्मिला देवी ने बताया कि शनिवार सुबह वे पति चंद्रकिशोर प्रसाद के साथ खेत पर गई थीं। घर पर सिर्फ अजीत और संगीता मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों के मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में चले गए। दोनों ने खाना भी नहीं खाया। दोपहर करीब 2 बजे जब अजीत खाना मांगने के लिए संगीता के कमरे में गया, तो उसके शव को फंदे से लटकता पाया। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे पहले कि गांव वाले मेरे घर आ पता, अजीत ने भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उर्मिला देवी ने बताया कि अजीत की चीख-पुकार के बाद जब आस-पड़ोस के लोग घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन लोगों ने मुझे पूरी बात बताई। फिर हम लोग आनन-फानन में खेत से घर पहुंचे। पहले कमरे में संगीता के शव को फंदे से लटकता देखा। दूसरे कमरे में गए, तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा तो अजीत का शव भी लटकता हुआ पाया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। दोनों के बीच शादी के कुछ दिनों के बाद से ही झगड़ा शुरू हो गया था। नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में युवक को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गोकशी का आरोप, पुलिस बोली- जुए में हारने के बाद लोगों ने की मारपीट कानपुर में भीड़ ने गोकशी के आरोप में युवक की पिटाई कर दी। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने जंगल में बैठे 4 युवकों को पकड़ लिया। गोकशी की सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। तीन युवक मौका पाकर वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घायल युवक को छुड़ाया। घटना शुक्रवार शाम कैंट थाना क्षेत्र के छबीलेपुरवा के पास की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर गोकशी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जुए में रुपए हारने के बाद कुछ युवकों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने के लिए ऐसा किया। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर