पलवल में पत्नी से मारपीट कर रेप:दहेज न लाने पर घर से निकाला, धमकी देकर बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

पलवल में पत्नी से मारपीट कर रेप:दहेज न लाने पर घर से निकाला, धमकी देकर बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

हरियाणा के पलवल जिले के महिला थाने में मथुरा के एक युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार कैंप थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी मथुरा(उत्तर प्रदेश) के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया कि वह अपना घर बचाने के लिए पति के अत्याचार सहती रही, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस हाल ही में आरोपी पति ने पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि अगर बिना दहेज के वापस आई, तो जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा के पलवल जिले के महिला थाने में मथुरा के एक युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार कैंप थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी मथुरा(उत्तर प्रदेश) के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया कि वह अपना घर बचाने के लिए पति के अत्याचार सहती रही, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस हाल ही में आरोपी पति ने पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि अगर बिना दहेज के वापस आई, तो जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर