हरियाणा के पलवल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने 10 साल के मासूम बच्चे के साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने गदपुरी थाना में बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बीमार पिता को डॉक्टर से दिखाकर घर लौटे थे। उन्होंने अपने दो बच्चों को बीड़ी लेने दुकान पर भेजा था। छोटा बच्चा तो वापस आ गया, लेकिन 10 वर्षीय बड़ा बेटा काफी देर तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। व्यक्ति ने बताया कि उनको पता चला कि गांव का ही राजपाल उसके बेटे को को बहला-फुसलाकर एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। जब परिजनों ने उन्हें देखा तो आरोपी बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्चे ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। गदपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। हरियाणा के पलवल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने 10 साल के मासूम बच्चे के साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने गदपुरी थाना में बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बीमार पिता को डॉक्टर से दिखाकर घर लौटे थे। उन्होंने अपने दो बच्चों को बीड़ी लेने दुकान पर भेजा था। छोटा बच्चा तो वापस आ गया, लेकिन 10 वर्षीय बड़ा बेटा काफी देर तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। व्यक्ति ने बताया कि उनको पता चला कि गांव का ही राजपाल उसके बेटे को को बहला-फुसलाकर एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। जब परिजनों ने उन्हें देखा तो आरोपी बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्चे ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। गदपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![पलवल में 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म:पिता ने बीड़ी लेने दुकान भेजा था; 45 वर्षीय व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/07/_1738930418.jpg)