पशु-व्यापारी के मर्डर का पहले से फिक्स था दिन-टाइम:कुरुक्षेत्र में 24 घंटे पहले रेकी; शूटर्स को अलग-अलग पिस्टल दिए, घर जाकर मारी गोली

पशु-व्यापारी के मर्डर का पहले से फिक्स था दिन-टाइम:कुरुक्षेत्र में 24 घंटे पहले रेकी; शूटर्स को अलग-अलग पिस्टल दिए, घर जाकर मारी गोली

कुरुक्षेत्र में पशु व्यापारी का मर्डर करने के लिए कंबाइन ड्राइवर ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उसने मर्डर करवाने के लिए दिन से लेकर टाइम तक फिक्स किया था। इसलिए वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर्स टाइम पर गांव बदरपुर आ गए थे, मगर व्यापारी अपने घर से बाहर ही नहीं आया। इस कारण आरोपी अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल, प्लानिंग करने वाला मास्टरमाइंड देशवाल, बनी गांव का शूटर सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना और सचिन उर्फ सुमित निवासी आदर्श नगर हिसार का पुलिस रिमांड चल रहा है। उधर, पुलिस को उनको हथियार देने वाले की तलाश है। साथ ही पुलिस आरोपियों से उनके छिपने के ठिकाने की निशानदेही करवा रही है। आरोपी ने दोनों को दिलाया हथियार पुलिस के मुताबिक, आरोपी देशवाल हर कीमत पर पशु व्यापारी जयप्रकाश को मरवाना चाहता था। इसके लिए उसने मुन्ना को 12 बोर और सचिन को 315 बोर के हथियार (देसी कट्‌टे) दिए थे। उसे शक था कि अगर टाइम पर 1 कट्टा फेल हुआ, तो दूसरे से गोली मारी जा सके। इसलिए उसने दोनों को अलग-अलग कैटेगरी वाले हथियार दिए थे। हथियार लेने के लिए भी देशवाल उनको साथ लेकर गया था। दिन-टाइम फिक्स किया था देशवाल ने जयप्रकाश को मारने के लिए 24 फरवरी का दिन फिक्स किया था। इसलिए उसने शूटर्स को सुबह 5 बजे ही गांव जाने को कह दिया था। ताकि जयप्रकाश को शूट करने के बाद शूटर्स आसानी से भाग सके। साथ ही इस वारदात का कोई गवाह न हो। देशवाल को पता था कि जयप्रकाश हर रोज 5 बजे के आसपास घूमने के लिए घर से बाहर आता है। 1 दिन पहले दिखाया घर पुलिस के मुताबिक, वारदात से 1 दिन पहले देशवाल अपनी दिव्यांग वाली स्कूटी पर सचिन को गांव लेकर आया था। यहां उसने जयप्रकाश का घर दिखाया। साथ ही बताया कि जयप्रकाश सुबह करीब 5 बजे घर से बाहर आएगा। इसलिए 24 फरवरी काे दोनों शूटर सही टाइम पर जयप्रकाश के घर के बाहर खड़े होकर उसके आने का इंतजार करने लगें। घर जाकर मारी गोली देशवाल के बताए टाइम पर जयप्रकाश घर से बाहर नहीं आया। उधर, गांव में सुबह लोगों का आना-जाना शुरू हाे गया। इसलिए शूटर्स घर जाकर जयप्रकाश को गोली मारने के लिए चल पड़े। वहां मुन्ना व सचिन जयप्रकाश को बाहर बुलाने के लिए अंकल-अंकल चिल्लाए और जैसे ही जयप्रकाश ने गेट खोला तो आरोपी उसे गोली मारकर स्कूटी पर फरार हो गए। पत्नी से अवैध संबंधों का शक था दरअसल, सहारनपुर जिले के नागल के देशवाल की बदरपुर गांव में ससुराल है। यहां आरोपी अपना घर बनाकर रह रहा था। उसे जयप्रकाश पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। उसने मोबाइल में उसकी पत्नी और जयप्रकाश के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनी थी, जिसके बाद उसने जयप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। ​​​​​​ हथियार देने वाले की तलाश CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों को वेपन देने वाले की तलाश कर रही है। वारदात के पहले और बाद में आरोपी कहां-कहां छिपे थे, उनकी टीम उन जगहों की निशानदेही करवा रही है। वेपन देने वाले को पकड़ने के लिए उनकी टीम उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है। इसके अलावा आरोपियों से हथियार और मोबाइल भी बरामद करना है। कुरुक्षेत्र में पशु व्यापारी का मर्डर करने के लिए कंबाइन ड्राइवर ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उसने मर्डर करवाने के लिए दिन से लेकर टाइम तक फिक्स किया था। इसलिए वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर्स टाइम पर गांव बदरपुर आ गए थे, मगर व्यापारी अपने घर से बाहर ही नहीं आया। इस कारण आरोपी अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल, प्लानिंग करने वाला मास्टरमाइंड देशवाल, बनी गांव का शूटर सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना और सचिन उर्फ सुमित निवासी आदर्श नगर हिसार का पुलिस रिमांड चल रहा है। उधर, पुलिस को उनको हथियार देने वाले की तलाश है। साथ ही पुलिस आरोपियों से उनके छिपने के ठिकाने की निशानदेही करवा रही है। आरोपी ने दोनों को दिलाया हथियार पुलिस के मुताबिक, आरोपी देशवाल हर कीमत पर पशु व्यापारी जयप्रकाश को मरवाना चाहता था। इसके लिए उसने मुन्ना को 12 बोर और सचिन को 315 बोर के हथियार (देसी कट्‌टे) दिए थे। उसे शक था कि अगर टाइम पर 1 कट्टा फेल हुआ, तो दूसरे से गोली मारी जा सके। इसलिए उसने दोनों को अलग-अलग कैटेगरी वाले हथियार दिए थे। हथियार लेने के लिए भी देशवाल उनको साथ लेकर गया था। दिन-टाइम फिक्स किया था देशवाल ने जयप्रकाश को मारने के लिए 24 फरवरी का दिन फिक्स किया था। इसलिए उसने शूटर्स को सुबह 5 बजे ही गांव जाने को कह दिया था। ताकि जयप्रकाश को शूट करने के बाद शूटर्स आसानी से भाग सके। साथ ही इस वारदात का कोई गवाह न हो। देशवाल को पता था कि जयप्रकाश हर रोज 5 बजे के आसपास घूमने के लिए घर से बाहर आता है। 1 दिन पहले दिखाया घर पुलिस के मुताबिक, वारदात से 1 दिन पहले देशवाल अपनी दिव्यांग वाली स्कूटी पर सचिन को गांव लेकर आया था। यहां उसने जयप्रकाश का घर दिखाया। साथ ही बताया कि जयप्रकाश सुबह करीब 5 बजे घर से बाहर आएगा। इसलिए 24 फरवरी काे दोनों शूटर सही टाइम पर जयप्रकाश के घर के बाहर खड़े होकर उसके आने का इंतजार करने लगें। घर जाकर मारी गोली देशवाल के बताए टाइम पर जयप्रकाश घर से बाहर नहीं आया। उधर, गांव में सुबह लोगों का आना-जाना शुरू हाे गया। इसलिए शूटर्स घर जाकर जयप्रकाश को गोली मारने के लिए चल पड़े। वहां मुन्ना व सचिन जयप्रकाश को बाहर बुलाने के लिए अंकल-अंकल चिल्लाए और जैसे ही जयप्रकाश ने गेट खोला तो आरोपी उसे गोली मारकर स्कूटी पर फरार हो गए। पत्नी से अवैध संबंधों का शक था दरअसल, सहारनपुर जिले के नागल के देशवाल की बदरपुर गांव में ससुराल है। यहां आरोपी अपना घर बनाकर रह रहा था। उसे जयप्रकाश पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। उसने मोबाइल में उसकी पत्नी और जयप्रकाश के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनी थी, जिसके बाद उसने जयप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। ​​​​​​ हथियार देने वाले की तलाश CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों को वेपन देने वाले की तलाश कर रही है। वारदात के पहले और बाद में आरोपी कहां-कहां छिपे थे, उनकी टीम उन जगहों की निशानदेही करवा रही है। वेपन देने वाले को पकड़ने के लिए उनकी टीम उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है। इसके अलावा आरोपियों से हथियार और मोबाइल भी बरामद करना है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर