पहलगाम घाटी में लेफ्टिनेंट के साथ क्या हुआ:हिमांशी बोली- फायरिंग हो रही, तभी आर्मी वर्दी वाला आया, AK47 से 3 गोलियां मारीं

पहलगाम घाटी में लेफ्टिनेंट के साथ क्या हुआ:हिमांशी बोली- फायरिंग हो रही, तभी आर्मी वर्दी वाला आया, AK47 से 3 गोलियां मारीं

तारीख: 22 अप्रैल
जगह: बैसरन घाटी, पहलगाम करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल गुरुग्राम की रहने वाली पत्नी हिमांशी के साथ घूम रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज आने लगी। हिमांशी ने विनय को कहा- ”फायरिंग हो रही है, फायरिंग हो रही है” हिमांशी की बात पूरी भी न हुई थी कि सेना की वर्दी में एक व्यक्ति हाथ में AK-47 लिए ठीक उनके सामने आ खड़ा हुआ। हिमांशी को लगा, इंडियन आर्मी का जवान है। तभी उस व्यक्ति ने पूछा- क्या तुम हिंदू हो?। विनय ने बिना डरे जवाब दिया- हां, हिंदू हूं। यह सुनते ही उसने 3 गोलियां चला दीं और लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी के महज 7 दिन बाद पत्नी के सामने ही हत्या कर दी। यह वाक्या हिमांशी ने अपने परिजनों को बताया। इस बारे में दैनिक भास्कर ने परिवार के रिश्तेदार सब इंस्पेक्टर (SI) नरेंद्र सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि विनय और हिमांशी के साथ 22 अप्रैल को पहलगाम में क्या हुआ था… विनय को 3 गोलियां लगीं, जमीन पर गिर पड़े
आतंकी की चलाई पहली गोली विनय की गर्दन पर लगी। दूसरी छाती और तीसरी कंधे के पास लगी। अचानक 3 गोलियां लगते ही विनय जमीन पर गिर पड़े। हिमांशी को कुछ समझ नहीं आया। वह इधर-उधर से मदद मांगती रहीं, मगर, वहां कोई मददगार ही नहीं था। डेढ़ घंटे तक मदद का इंतजार करते रहे
हमले के बाद विनय डेढ़ घंटे तक उसी जगह पड़े रहे। हिमांशी ने पूरी ताकत से कोशिश की लेकिन कोई मदद नहीं पहुंच पाई। घाटी में नेटवर्क और साधनों की कमी के चलते राहत देरी से पहुंची और तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी। परिवार की हिमांशी से बात करने की हिम्मत नहीं
नरेंद्र कहते हैं- विनय के परिवार की हालत बेहद खराब है। हम हिमांशी से बात तक नहीं कर पा रहे। वह इस पीड़ा से गुजर रही है कि कोई कुछ कह भी नहीं सकता। उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी है। हरिद्वार में होगा अस्थियों का विसर्जन
शुक्रवार को विनय की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार के गंगा तट पर किया जाएगा। विनय के पिता राजेश पुरी कोशिश कर रहे हैं खुद को संभालने की, लेकिन एक पिता की पीड़ा को समझा जा सकता है। नरेंद्र कुमार बताते हैं कि विनय बेहद शांत, समझदार और सुलझा हुआ बेटा था। वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहा था और उसका सिर्फ एक ही सपना था- देश सेवा। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पढ़ाई, जॉब, शादी और हत्या के बारे में ग्राफिक में पढ़िए… —————– लेफ्टिनेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा CM के सामने लेफ्टिनेंट की बहन का गुस्सा फूटा:बोलीं- डेढ़ घंटे कोई मदद करने नहीं आया; पत्नी पार्थिव देह का चेहरा निहारती रहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि ने CM को कहा कि डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। अगर आर्मी आसपास होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… सोशल मीडिया पर लेफ्टिनेंट के नाम से वायरल वीडियो फर्जी:हरियाणा में परिवार ने नकारा; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल ने अपना बताया पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है? पूरी खबर पढ़ें तारीख: 22 अप्रैल
जगह: बैसरन घाटी, पहलगाम करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल गुरुग्राम की रहने वाली पत्नी हिमांशी के साथ घूम रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज आने लगी। हिमांशी ने विनय को कहा- ”फायरिंग हो रही है, फायरिंग हो रही है” हिमांशी की बात पूरी भी न हुई थी कि सेना की वर्दी में एक व्यक्ति हाथ में AK-47 लिए ठीक उनके सामने आ खड़ा हुआ। हिमांशी को लगा, इंडियन आर्मी का जवान है। तभी उस व्यक्ति ने पूछा- क्या तुम हिंदू हो?। विनय ने बिना डरे जवाब दिया- हां, हिंदू हूं। यह सुनते ही उसने 3 गोलियां चला दीं और लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी के महज 7 दिन बाद पत्नी के सामने ही हत्या कर दी। यह वाक्या हिमांशी ने अपने परिजनों को बताया। इस बारे में दैनिक भास्कर ने परिवार के रिश्तेदार सब इंस्पेक्टर (SI) नरेंद्र सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि विनय और हिमांशी के साथ 22 अप्रैल को पहलगाम में क्या हुआ था… विनय को 3 गोलियां लगीं, जमीन पर गिर पड़े
आतंकी की चलाई पहली गोली विनय की गर्दन पर लगी। दूसरी छाती और तीसरी कंधे के पास लगी। अचानक 3 गोलियां लगते ही विनय जमीन पर गिर पड़े। हिमांशी को कुछ समझ नहीं आया। वह इधर-उधर से मदद मांगती रहीं, मगर, वहां कोई मददगार ही नहीं था। डेढ़ घंटे तक मदद का इंतजार करते रहे
हमले के बाद विनय डेढ़ घंटे तक उसी जगह पड़े रहे। हिमांशी ने पूरी ताकत से कोशिश की लेकिन कोई मदद नहीं पहुंच पाई। घाटी में नेटवर्क और साधनों की कमी के चलते राहत देरी से पहुंची और तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी। परिवार की हिमांशी से बात करने की हिम्मत नहीं
नरेंद्र कहते हैं- विनय के परिवार की हालत बेहद खराब है। हम हिमांशी से बात तक नहीं कर पा रहे। वह इस पीड़ा से गुजर रही है कि कोई कुछ कह भी नहीं सकता। उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी है। हरिद्वार में होगा अस्थियों का विसर्जन
शुक्रवार को विनय की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार के गंगा तट पर किया जाएगा। विनय के पिता राजेश पुरी कोशिश कर रहे हैं खुद को संभालने की, लेकिन एक पिता की पीड़ा को समझा जा सकता है। नरेंद्र कुमार बताते हैं कि विनय बेहद शांत, समझदार और सुलझा हुआ बेटा था। वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहा था और उसका सिर्फ एक ही सपना था- देश सेवा। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पढ़ाई, जॉब, शादी और हत्या के बारे में ग्राफिक में पढ़िए… —————– लेफ्टिनेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा CM के सामने लेफ्टिनेंट की बहन का गुस्सा फूटा:बोलीं- डेढ़ घंटे कोई मदद करने नहीं आया; पत्नी पार्थिव देह का चेहरा निहारती रहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि ने CM को कहा कि डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। अगर आर्मी आसपास होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… सोशल मीडिया पर लेफ्टिनेंट के नाम से वायरल वीडियो फर्जी:हरियाणा में परिवार ने नकारा; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल ने अपना बताया पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है? पूरी खबर पढ़ें   हरियाणा | दैनिक भास्कर