पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद:राजौरी में तैनात थे सूबेदार मेजर; 2 महीने बाद रिटायरमेंट थी, कल आएगी पार्थिव देह

पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद:राजौरी में तैनात थे सूबेदार मेजर; 2 महीने बाद रिटायरमेंट थी, कल आएगी पार्थिव देह

पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था। तीन दिन से पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले किए जा रहे थे। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू- कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शनिवार की सुबह 7 बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही थी। इसके जवाब में सूबेदार मेजर पवन कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। इसी कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसकी पुष्टि की है। आज रात या कल सुबह तक शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लाई जाएगी। रिटायरमेंट से दो महीने पहले शहादत
पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। 2 महीने बाद उनकी रिटायरमेंट होनी थी। इससे पहले ही वे शहीद हो गए। पवन कुमार अपने पीछे बेटा-बेटी, पत्नी और माता-पिता को छोड़कर गए हैं। बताया जा रहा है कि शहीद के पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए थे। परिजनों को सुबह 9 बजे दी गई सूचना
शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार से पार्षद शुभम ने बताया कि सेना की ओर से आज सुबह 9 बजे परिजनों को पवन कुमार की शहादत की सूचना दी गई। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि अभी राजौरी में शहीद की पार्थिव देह का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। इसके बाद पार्थिव देह पैतृक गांव लाई जाएगी। परिजनों से मिली सूचना: SDM
उधर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पवन कुमार की शहादत की जानकारी परिजनों से मिली है। उनकी यूनिट से डिटेल्स मांगी जा रही है। इसके अलावा परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था। तीन दिन से पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले किए जा रहे थे। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू- कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शनिवार की सुबह 7 बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही थी। इसके जवाब में सूबेदार मेजर पवन कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। इसी कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसकी पुष्टि की है। आज रात या कल सुबह तक शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लाई जाएगी। रिटायरमेंट से दो महीने पहले शहादत
पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। 2 महीने बाद उनकी रिटायरमेंट होनी थी। इससे पहले ही वे शहीद हो गए। पवन कुमार अपने पीछे बेटा-बेटी, पत्नी और माता-पिता को छोड़कर गए हैं। बताया जा रहा है कि शहीद के पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए थे। परिजनों को सुबह 9 बजे दी गई सूचना
शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार से पार्षद शुभम ने बताया कि सेना की ओर से आज सुबह 9 बजे परिजनों को पवन कुमार की शहादत की सूचना दी गई। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि अभी राजौरी में शहीद की पार्थिव देह का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। इसके बाद पार्थिव देह पैतृक गांव लाई जाएगी। परिजनों से मिली सूचना: SDM
उधर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पवन कुमार की शहादत की जानकारी परिजनों से मिली है। उनकी यूनिट से डिटेल्स मांगी जा रही है। इसके अलावा परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर