‘हमारा सपना है कि पाकिस्तान के 2 टुकड़े हो जाएं। पीएम मोदी को यह सपना पूरा करना चाहिए। उन्हें इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखानी होगी। पूरा देश जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।’ यह बात सहारनपुर में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बदला लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिए थे, जैसे 1971 में हुए थे। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 27 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने से पहले लोगों से धर्म पूछा गया था। इसी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने PM मोदी को इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखाने की नसीहत दी। पढ़िए सांसद ने आतंकी हमले को लेकर क्या कहा… हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं
मीडिया से बात करते हुए मसूद ने कहा- पहलगाम में हमला हो गया। अब पूरा देश इंतजार कर रहा है कि हमारी सरकार क्या कार्रवाई करेगी? आज देश चाहता है कि कुछ ऐसा हो, जिसके दूरगामी परिणाम हों। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। इमरान ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पूरा देश एक साथ सरकार के साथ खड़ा है। फैसला सरकार को करना है। जाति जनगणना कराने का फैसला, राहुल के विचारों की जीत
केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले पर इमरान मसूद ने कहा- यह राहुल गांधी के विचारों की जीत है। यह उनका सपना था, जिसे आज साकार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने की बात की है। आज वही विचार आगे बढ़े हैं। अब इमरान मसूद के 2 और बयान पढ़िए नवरात्रि में मीट नहीं खाओगो तो घिस नहीं जाओगे
25 मार्च को इमरान मसूद ने मुसलमानों को नवरात्रि में मीट नहीं खाने की सलाह दी थी। कांग्रेस सांसद ने कहा -अगर आप 10 दिन मटन नहीं खाओगे तो कोई घिस नहीं जाओगे। मैं भी तो मीट नहीं खाता। मुझे तो कुछ नहीं हुआ। हमें एक दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। सभी त्योहार भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं। कहा- हमें एक-दूसरे के धर्म और पर्व का सम्मान करना चाहिए। नवरात्रि के समय अगर मीट नहीं खाने से कोई परेशानी नहीं होगी। दूसरे को अगर इससे खुशी मिल रही है तो उसको खुशी देने में दिक्कत क्या है। होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला
होली पर सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। इसमें मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। किसी को मुझसे व्यक्तिगत नाराजगी है तो बनी रहे। जो विरोध कर रहे हैं, वो ये बोल रहे हैं कि “ला इलाहा इल अल्लाह मोहम्मद रसूलल्लाह।” इसके बाद किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। ये अल्लाह का काम है। हम सियासत कर रहे हैं, सियासत की बात करेंगे। राजनीति में जो फैसले होंगे, वो मैं खुद लूंगा। जिसका जो काम है, वह अपना-अपना काम करे। दरअसल, इमरान मसूद ने 14 मार्च को होली खेली थी। इसके बाद देवबंदी उलेमाओं ने उनके होली खेलने पर आपत्ति जताई थी। उलेमाओं ने होली खेलने को शरीयत के खिलाफ बताया था। इस टिप्पणी के बाद रविवार को सांसद का बयान आया है। सांसद ने सहारनपुर स्टेशन का नाम शाकंभरी देवी करने की मांग की थी
सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में मांग की थी कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकंभरी देवी किया जाए। क्योंकि सहारनपुर एक ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है, जहां कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए स्टेशन का नाम बदल दिया जाए। इसके अलावा, देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाए। ————————— ये खबर भी पढ़िए- ‘पहलगाम में चुनौती मिली, लेकिन हमारे पास मोदी हैं’:धनखड़ ने कहा-अपनों की चुनौती सबसे खतरनाक, आनंदीजी आपसे गुरुमंत्र लूंगा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की किताब ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ का विमोचन किया। इस दौरान आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा- पहलगाम में हमें चुनौती मिली है। लेकिन हमारे पास डायनामिक पीएम मोदी हैं। उन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उन्होंने कहा- राज्यपाल महोदया, मेरे लिए घर में एक बड़ी चुनौती है। उस चुनौती को पार करने के लिए मैं राजभवन में भोजन के दौरान आपसे गुरुमंत्र लूंगा। अगर आपने मुझे चुनौती से उबरने का कोई गुरुमंत्र नहीं दिया, तो फिर मजबूरन मुझे एकलव्य बनाना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर ‘हमारा सपना है कि पाकिस्तान के 2 टुकड़े हो जाएं। पीएम मोदी को यह सपना पूरा करना चाहिए। उन्हें इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखानी होगी। पूरा देश जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।’ यह बात सहारनपुर में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बदला लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिए थे, जैसे 1971 में हुए थे। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 27 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने से पहले लोगों से धर्म पूछा गया था। इसी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने PM मोदी को इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखाने की नसीहत दी। पढ़िए सांसद ने आतंकी हमले को लेकर क्या कहा… हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं
मीडिया से बात करते हुए मसूद ने कहा- पहलगाम में हमला हो गया। अब पूरा देश इंतजार कर रहा है कि हमारी सरकार क्या कार्रवाई करेगी? आज देश चाहता है कि कुछ ऐसा हो, जिसके दूरगामी परिणाम हों। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। इमरान ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पूरा देश एक साथ सरकार के साथ खड़ा है। फैसला सरकार को करना है। जाति जनगणना कराने का फैसला, राहुल के विचारों की जीत
केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले पर इमरान मसूद ने कहा- यह राहुल गांधी के विचारों की जीत है। यह उनका सपना था, जिसे आज साकार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने की बात की है। आज वही विचार आगे बढ़े हैं। अब इमरान मसूद के 2 और बयान पढ़िए नवरात्रि में मीट नहीं खाओगो तो घिस नहीं जाओगे
25 मार्च को इमरान मसूद ने मुसलमानों को नवरात्रि में मीट नहीं खाने की सलाह दी थी। कांग्रेस सांसद ने कहा -अगर आप 10 दिन मटन नहीं खाओगे तो कोई घिस नहीं जाओगे। मैं भी तो मीट नहीं खाता। मुझे तो कुछ नहीं हुआ। हमें एक दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। सभी त्योहार भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं। कहा- हमें एक-दूसरे के धर्म और पर्व का सम्मान करना चाहिए। नवरात्रि के समय अगर मीट नहीं खाने से कोई परेशानी नहीं होगी। दूसरे को अगर इससे खुशी मिल रही है तो उसको खुशी देने में दिक्कत क्या है। होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला
होली पर सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। इसमें मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। किसी को मुझसे व्यक्तिगत नाराजगी है तो बनी रहे। जो विरोध कर रहे हैं, वो ये बोल रहे हैं कि “ला इलाहा इल अल्लाह मोहम्मद रसूलल्लाह।” इसके बाद किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। ये अल्लाह का काम है। हम सियासत कर रहे हैं, सियासत की बात करेंगे। राजनीति में जो फैसले होंगे, वो मैं खुद लूंगा। जिसका जो काम है, वह अपना-अपना काम करे। दरअसल, इमरान मसूद ने 14 मार्च को होली खेली थी। इसके बाद देवबंदी उलेमाओं ने उनके होली खेलने पर आपत्ति जताई थी। उलेमाओं ने होली खेलने को शरीयत के खिलाफ बताया था। इस टिप्पणी के बाद रविवार को सांसद का बयान आया है। सांसद ने सहारनपुर स्टेशन का नाम शाकंभरी देवी करने की मांग की थी
सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में मांग की थी कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकंभरी देवी किया जाए। क्योंकि सहारनपुर एक ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है, जहां कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए स्टेशन का नाम बदल दिया जाए। इसके अलावा, देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाए। ————————— ये खबर भी पढ़िए- ‘पहलगाम में चुनौती मिली, लेकिन हमारे पास मोदी हैं’:धनखड़ ने कहा-अपनों की चुनौती सबसे खतरनाक, आनंदीजी आपसे गुरुमंत्र लूंगा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की किताब ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ का विमोचन किया। इस दौरान आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा- पहलगाम में हमें चुनौती मिली है। लेकिन हमारे पास डायनामिक पीएम मोदी हैं। उन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उन्होंने कहा- राज्यपाल महोदया, मेरे लिए घर में एक बड़ी चुनौती है। उस चुनौती को पार करने के लिए मैं राजभवन में भोजन के दौरान आपसे गुरुमंत्र लूंगा। अगर आपने मुझे चुनौती से उबरने का कोई गुरुमंत्र नहीं दिया, तो फिर मजबूरन मुझे एकलव्य बनाना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
पाकिस्तान के 2 टुकड़े होने चाहिए, यही हमारा सपना:इमरान मसूद ने कहा- मोदीजी को पहलगाम आतंकी हमले में इंदिरा जैसी हिम्मत दिखानी चाहिए
