हरियाणा के पानीपत शहर की रहने वाली एक महिला ने 8 माह पहले करनाल के असंध के रहने वाले एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन, शादी के 10 दिन बाद से ही पति ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो बार उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। यहां तक कि पति के किसी दूसरी महिला के साथ भी अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर भी उसे मारा-पीटा गया। महिला किसी तरह अपने घर लौटी और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जेठ जबरन धुलवाता था अंडर गॉरमेंट्स चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह साईं कॉलोनी की रहने वाली है। उसने फरवरी 2024 में रमन निवासी असंध, करनाल के साथ लव मैरिज की थी। शादी के 10 दिन बाद ही पति ने उसकी गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि होली के बाद वह दोनों गुजरात चले गए। जहां जाने के बाद पता लगा कि उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध है। विरोध करने पर गुजरात में भी उसके साथ खूब मारपीट की गई। कुछ समय बाद वे वापस लौट आए। यहां आने के बाद पति ने दहेज के लिए मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि जेठ जबरन अपने अंडर गॉरमेंट्स धुलवाता था। करवाचौथ के अगले दिन ससुराल वालों ने साजिश के तहत जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ खूब मारपीट की। 24 अक्टूबर को फिर उसे खूब मारा पीटा गया। उसने अपने भाई को वहां बुलाया, तो आरोपियों ने भाई को निर्वस्त्र कर कमरे में बंद कर दिया। हरियाणा के पानीपत शहर की रहने वाली एक महिला ने 8 माह पहले करनाल के असंध के रहने वाले एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन, शादी के 10 दिन बाद से ही पति ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो बार उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। यहां तक कि पति के किसी दूसरी महिला के साथ भी अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर भी उसे मारा-पीटा गया। महिला किसी तरह अपने घर लौटी और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जेठ जबरन धुलवाता था अंडर गॉरमेंट्स चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह साईं कॉलोनी की रहने वाली है। उसने फरवरी 2024 में रमन निवासी असंध, करनाल के साथ लव मैरिज की थी। शादी के 10 दिन बाद ही पति ने उसकी गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि होली के बाद वह दोनों गुजरात चले गए। जहां जाने के बाद पता लगा कि उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध है। विरोध करने पर गुजरात में भी उसके साथ खूब मारपीट की गई। कुछ समय बाद वे वापस लौट आए। यहां आने के बाद पति ने दहेज के लिए मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि जेठ जबरन अपने अंडर गॉरमेंट्स धुलवाता था। करवाचौथ के अगले दिन ससुराल वालों ने साजिश के तहत जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ खूब मारपीट की। 24 अक्टूबर को फिर उसे खूब मारा पीटा गया। उसने अपने भाई को वहां बुलाया, तो आरोपियों ने भाई को निर्वस्त्र कर कमरे में बंद कर दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
