पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन BJP में शामिल:भाजपा की ज्योति से कुर्सी छिनी थी, 8 पार्षदों ने भी ली सदस्यता, 24-25 को निगम चुनाव नामांकन

पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन BJP में शामिल:भाजपा की ज्योति से कुर्सी छिनी थी, 8 पार्षदों ने भी ली सदस्यता, 24-25 को निगम चुनाव नामांकन

पानीपत में जिला परिषद चेयरपर्सन काजल देसवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बड़ौली ने काजल देसवाल और 7 अन्य पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बता दें कि भाजपा समर्थित ज्योति शर्मा को पद से हटाने के बाद ही काजल जिला परिषद चेयरपर्सन बनी थीं। अब काजल ने कहा है कि वह भाजपा के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगी। इन 7 पार्षदों ने भी थामा पार्टी का दामन जिप चेयरपर्सन काजल देशवाल के अलावा जिला परिषद के अलग-अलग वार्ड से पार्षद नरायण दत्त, आकाश पोरिया, रेखा, हरेंद्र, पूजा, दयानंद कश्यप व जितेंद्र ने भी भाजपा ज्वाइन की है। ये सभी भी सोनीपत स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पहुंचे थे। निगम चुनाव: पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के दिन फाइनल मंत्री ढांडा और गजेंद्र सलूजा इनके साथ जाएंगे
वार्ड एक से अनीता परूथी, वार्ड 2 से काजल शर्मा, वार्ड 3 से अनिल बजाज, वार्ड 4 से पंकज खुसरिजा, वार्ड 5 से जयदीप अरोड़ा का नामांकन 24 फरवरी को होगा। इनके साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा साथ होंगे। अर्चना गुप्ता और कृष्ण छौक्कर पांच पार्षदों के साथ होंगे
वार्ड 6 से कोमल पांचाल, वार्ड 7 से अशोक कटारिया, वार्ड 8 से सुदेश कश्यप, वार्ड 9 से नवल जिंदल व वार्ड 10 से कमल अरोड़ा का नामांकन 25 फरवरी को होगा। इनके साथ राज्य जरनल सेक्रेटरी अर्चना गुप्ता व जिला जरनल सेक्रेटरी कृष्ण छौक्कर होंगे। मनमोहन भड़ाना और रोशन लाल महला होंगे इनके साथ
वार्ड 11 से अंजना गुर्जर, वार्ड 12 से अश्वनी संधू, वार्ड 13 से सर्वेश शर्मा, वार्ड 14 से अजीत कुमार व वार्ड 15 से अमित नारंग का नामांकन भी 25 फरवरी को ही होगा। इनके साथ समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और जरनल सेक्रेटरी रोशन लाल महला होंगे। प्रमोद विज और दुष्यंत भट्‌ट इनके साथ होंगे
वार्ड 16 से अन्नू, वार्ड 17 से रजनी गर्ग, वार्ड 18 से कुलदीप कुमार स्वामी, वार्ड 19 से नेहा शर्मा और वार्ड 20 से तरूण गांधी का नामांकन 24 फरवरी को होगा। इनके साथ शहरी विधायक प्रमोद विज और जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट होंगे। मंत्री पंवार और पूर्व मेयर अवनीत कौर का इन्हें मिलेगा साथ
वार्ड 21 से संजीव दहिया, वार्ड 22 से रॉकी गहलोत, वार्ड 23 से अनिल मदान, वार्ड 24 से सांची, वार्ड 25 से मंजीत कौर व वार्ड 26 से कुसुम भट्‌ट का नामांकन 24 फरवरी को होगा। इनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार व पूर्व मेयर अवनीत कौर होंगे। पानीपत में जिला परिषद चेयरपर्सन काजल देसवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बड़ौली ने काजल देसवाल और 7 अन्य पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बता दें कि भाजपा समर्थित ज्योति शर्मा को पद से हटाने के बाद ही काजल जिला परिषद चेयरपर्सन बनी थीं। अब काजल ने कहा है कि वह भाजपा के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगी। इन 7 पार्षदों ने भी थामा पार्टी का दामन जिप चेयरपर्सन काजल देशवाल के अलावा जिला परिषद के अलग-अलग वार्ड से पार्षद नरायण दत्त, आकाश पोरिया, रेखा, हरेंद्र, पूजा, दयानंद कश्यप व जितेंद्र ने भी भाजपा ज्वाइन की है। ये सभी भी सोनीपत स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पहुंचे थे। निगम चुनाव: पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के दिन फाइनल मंत्री ढांडा और गजेंद्र सलूजा इनके साथ जाएंगे
वार्ड एक से अनीता परूथी, वार्ड 2 से काजल शर्मा, वार्ड 3 से अनिल बजाज, वार्ड 4 से पंकज खुसरिजा, वार्ड 5 से जयदीप अरोड़ा का नामांकन 24 फरवरी को होगा। इनके साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा साथ होंगे। अर्चना गुप्ता और कृष्ण छौक्कर पांच पार्षदों के साथ होंगे
वार्ड 6 से कोमल पांचाल, वार्ड 7 से अशोक कटारिया, वार्ड 8 से सुदेश कश्यप, वार्ड 9 से नवल जिंदल व वार्ड 10 से कमल अरोड़ा का नामांकन 25 फरवरी को होगा। इनके साथ राज्य जरनल सेक्रेटरी अर्चना गुप्ता व जिला जरनल सेक्रेटरी कृष्ण छौक्कर होंगे। मनमोहन भड़ाना और रोशन लाल महला होंगे इनके साथ
वार्ड 11 से अंजना गुर्जर, वार्ड 12 से अश्वनी संधू, वार्ड 13 से सर्वेश शर्मा, वार्ड 14 से अजीत कुमार व वार्ड 15 से अमित नारंग का नामांकन भी 25 फरवरी को ही होगा। इनके साथ समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और जरनल सेक्रेटरी रोशन लाल महला होंगे। प्रमोद विज और दुष्यंत भट्‌ट इनके साथ होंगे
वार्ड 16 से अन्नू, वार्ड 17 से रजनी गर्ग, वार्ड 18 से कुलदीप कुमार स्वामी, वार्ड 19 से नेहा शर्मा और वार्ड 20 से तरूण गांधी का नामांकन 24 फरवरी को होगा। इनके साथ शहरी विधायक प्रमोद विज और जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट होंगे। मंत्री पंवार और पूर्व मेयर अवनीत कौर का इन्हें मिलेगा साथ
वार्ड 21 से संजीव दहिया, वार्ड 22 से रॉकी गहलोत, वार्ड 23 से अनिल मदान, वार्ड 24 से सांची, वार्ड 25 से मंजीत कौर व वार्ड 26 से कुसुम भट्‌ट का नामांकन 24 फरवरी को होगा। इनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार व पूर्व मेयर अवनीत कौर होंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर