पानीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल:अनिल विज पर बोलें-वो ऐसे सज्जन हैं, कह कर भूल जाते हैं; निगम चुनाव में नए चेहरे होंगे

पानीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल:अनिल विज पर बोलें-वो ऐसे सज्जन हैं, कह कर भूल जाते हैं; निगम चुनाव में नए चेहरे होंगे

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को हरियाणा पहुंचे। उन्होंने पानीपत में दिशा योजना से संबंधित बैठक की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों से केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों के पात्रों की भी जानकारी जुटाई। करीब 2 घंटे तक चली मीटिंग में मनोहर लाल ने स्कीमों से संबंधित सुझाव में आमंत्रित किए। मीटिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला स्तर पर ई-दिशा की संसदीय सदस्यीय मीटिंग होती है, तो इसी क्रम में मैं आज पानीपत पहुंचा हूं। इससे पहले मैंने करनाल में भी मीटिंग ली है। केंद्र की जितनी भी स्कीम है, उन सभी की समीक्षा होती है। 50 स्कीमों की समीक्षा की गई है। सब संतोषजनक रहा है। कुछ सुझाव भी आए है। कुछ नई स्कीमों की भी बात हुई है। बोलें- केजरीवाल के कारनामों को जनता जान चुकी दिल्ली विधानसभा के लिए आज हो रहे मतदान पर उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में वहा बहुत उत्साहपूर्वक मतदान चल रहा है। लंबी लाइनें लगी है। दिल्ली के विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान होता दिख रहा है। प्रबल सीटों पर मेरा जाना हुआ है। केजरीवाल के कारनामों से दिल्ली की जनता सचेत हो गए हैं। हरियाणा में नगर निगम चुनावों की पूरी तैयारी है। जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से हम हर चुनाव में जीतते आ रहे हैं। कोई भी ऐसा चुनाव नहीं है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक कदम पीछे हटी हो, बीजेपी हर चुनाव में आगे बढ़ती है। अनिल विज की नाराजगी पर बोलें- वो नाराज नहीं होते अनिल विज की नाराजगी पर कहा कि, वे नाराज नहीं होते हैं। उनका स्वभाव में कभी-कभी वो ऐसा दिखा देते हैं, जो मन में होता है, वो कह देते हैं। कोई व्यक्ति ऐसा होता है, जोकि मन की बात को मन में ही रख लेता है। वो हमारे ऐसे सज्जन हैं, जोकि बात कह देते हैं, उसे कहकर भूल जाते हैं। पीएम की कार्यप्रणाली पर कहा- वे हर विषय पर बड़ा सोचते हैं प्रधानमंत्री कार्यप्रणाली पर कहा कि मैं उन्हें बहुत पुराना जानता हूं। वो हर विषय पर बहुत बड़ा सोचते हैं। कभी-कभी तो सामान्य व्यक्ति को लगता होगा कि ये कैसे पूरा होगा। वो व्यक्तित्व ऐसा है, जो सोचते हैं, उसे पूरा कर के दिखाते हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 में भारत विकसित देशों की श्रेणियों में आए, उसके लिए काम कर रहे हैं। हरियाणा नगर निगम चुनावों में नए चेहरों की बात कही
हरियाणा में नगर निगम चुनाव पर उन्होंने कहा कि, हर चुनाव में बहुत नए चेहरे आते हैं। ये नियम है कि पुराना होने पर खुद रिटायर्ड हो जाता है, नए सामने आते हैं। नया-पुराना सिलसिला चलता रहता है। इस बार भी नए लोग आएंगे। रोजगार पर बोले खट्‌टर, कोई भी बेरोजगार न रहे, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को हरियाणा पहुंचे। उन्होंने पानीपत में दिशा योजना से संबंधित बैठक की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों से केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों के पात्रों की भी जानकारी जुटाई। करीब 2 घंटे तक चली मीटिंग में मनोहर लाल ने स्कीमों से संबंधित सुझाव में आमंत्रित किए। मीटिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला स्तर पर ई-दिशा की संसदीय सदस्यीय मीटिंग होती है, तो इसी क्रम में मैं आज पानीपत पहुंचा हूं। इससे पहले मैंने करनाल में भी मीटिंग ली है। केंद्र की जितनी भी स्कीम है, उन सभी की समीक्षा होती है। 50 स्कीमों की समीक्षा की गई है। सब संतोषजनक रहा है। कुछ सुझाव भी आए है। कुछ नई स्कीमों की भी बात हुई है। बोलें- केजरीवाल के कारनामों को जनता जान चुकी दिल्ली विधानसभा के लिए आज हो रहे मतदान पर उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में वहा बहुत उत्साहपूर्वक मतदान चल रहा है। लंबी लाइनें लगी है। दिल्ली के विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान होता दिख रहा है। प्रबल सीटों पर मेरा जाना हुआ है। केजरीवाल के कारनामों से दिल्ली की जनता सचेत हो गए हैं। हरियाणा में नगर निगम चुनावों की पूरी तैयारी है। जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से हम हर चुनाव में जीतते आ रहे हैं। कोई भी ऐसा चुनाव नहीं है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक कदम पीछे हटी हो, बीजेपी हर चुनाव में आगे बढ़ती है। अनिल विज की नाराजगी पर बोलें- वो नाराज नहीं होते अनिल विज की नाराजगी पर कहा कि, वे नाराज नहीं होते हैं। उनका स्वभाव में कभी-कभी वो ऐसा दिखा देते हैं, जो मन में होता है, वो कह देते हैं। कोई व्यक्ति ऐसा होता है, जोकि मन की बात को मन में ही रख लेता है। वो हमारे ऐसे सज्जन हैं, जोकि बात कह देते हैं, उसे कहकर भूल जाते हैं। पीएम की कार्यप्रणाली पर कहा- वे हर विषय पर बड़ा सोचते हैं प्रधानमंत्री कार्यप्रणाली पर कहा कि मैं उन्हें बहुत पुराना जानता हूं। वो हर विषय पर बहुत बड़ा सोचते हैं। कभी-कभी तो सामान्य व्यक्ति को लगता होगा कि ये कैसे पूरा होगा। वो व्यक्तित्व ऐसा है, जो सोचते हैं, उसे पूरा कर के दिखाते हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 में भारत विकसित देशों की श्रेणियों में आए, उसके लिए काम कर रहे हैं। हरियाणा नगर निगम चुनावों में नए चेहरों की बात कही
हरियाणा में नगर निगम चुनाव पर उन्होंने कहा कि, हर चुनाव में बहुत नए चेहरे आते हैं। ये नियम है कि पुराना होने पर खुद रिटायर्ड हो जाता है, नए सामने आते हैं। नया-पुराना सिलसिला चलता रहता है। इस बार भी नए लोग आएंगे। रोजगार पर बोले खट्‌टर, कोई भी बेरोजगार न रहे, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर