हरियाणा में एक उद्यमी महिला की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर घर से लापता हो गया। वह महिला से बात करने के लिए घर से निकला था। फिर उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह उससे तंग आ चुका है। इसलिए अब वह आत्महत्या कर लेगा। लापता उद्यमी की स्कूटी उसके परिजनों को टोल प्लाजा पर लावारिस हालत में मिली। उद्यमी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 7 साल पहले उद्यमी के गोदाम पर आई थी काम करने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में जय नारायण जैन ने बताया कि वह सेक्टर 18 का रहने वाला है। वह सात बच्चों का पिता है। जिनमें पांच बेटियां व दो बेटे हैं। उसका एक बेटा शुभम जैन है व वह सबसे छोटा है। वह भैंसवाल गांव में वेस्ट कपड़े का काम करता है। उसके पास गोदाम में करीब 7 साल पहले एक रुखसाना नाम की महिला काम करने आई थी। उसने कुछ ही समय काम किया था। काम करते-करते उसने शुभम पर झूठे आरोप लगाए, जिसमें बाद में पैसे लेकर रुखसाना ने समझौता कर लिया। पैसे लेकर किया समझौता, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग इसके बाद भी वह शुभम को परेशान करती रही और बार-बार पैसे की मांग करती रही। वह उस पर दबाब बनाकर अपने पास बुलाती व पैसे ऐंठते है। 31 जनवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे शुभम घर से यह कह कर गया कि उसे रुखसाना ने काफी परेशान किया हुआ है। वह उससे बात करने जा रहा है। रात करीब सवा 8 बजे शुभम से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि वह रुखसाना से परेशान हो गया है और वह आत्महत्या करेगा। जिसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। बेटे की तलाश में निकले परिजनों को उसकी स्कूटी टोल प्लाजा के पास खड़ी मिली। अगर उसका बेटा आत्महत्या करे या वो मरा हुआ पाया तो उसकी जिम्मेदार रुखसाना होगी। हरियाणा में एक उद्यमी महिला की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर घर से लापता हो गया। वह महिला से बात करने के लिए घर से निकला था। फिर उसने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह उससे तंग आ चुका है। इसलिए अब वह आत्महत्या कर लेगा। लापता उद्यमी की स्कूटी उसके परिजनों को टोल प्लाजा पर लावारिस हालत में मिली। उद्यमी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 7 साल पहले उद्यमी के गोदाम पर आई थी काम करने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में जय नारायण जैन ने बताया कि वह सेक्टर 18 का रहने वाला है। वह सात बच्चों का पिता है। जिनमें पांच बेटियां व दो बेटे हैं। उसका एक बेटा शुभम जैन है व वह सबसे छोटा है। वह भैंसवाल गांव में वेस्ट कपड़े का काम करता है। उसके पास गोदाम में करीब 7 साल पहले एक रुखसाना नाम की महिला काम करने आई थी। उसने कुछ ही समय काम किया था। काम करते-करते उसने शुभम पर झूठे आरोप लगाए, जिसमें बाद में पैसे लेकर रुखसाना ने समझौता कर लिया। पैसे लेकर किया समझौता, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग इसके बाद भी वह शुभम को परेशान करती रही और बार-बार पैसे की मांग करती रही। वह उस पर दबाब बनाकर अपने पास बुलाती व पैसे ऐंठते है। 31 जनवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे शुभम घर से यह कह कर गया कि उसे रुखसाना ने काफी परेशान किया हुआ है। वह उससे बात करने जा रहा है। रात करीब सवा 8 बजे शुभम से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि वह रुखसाना से परेशान हो गया है और वह आत्महत्या करेगा। जिसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। बेटे की तलाश में निकले परिजनों को उसकी स्कूटी टोल प्लाजा के पास खड़ी मिली। अगर उसका बेटा आत्महत्या करे या वो मरा हुआ पाया तो उसकी जिम्मेदार रुखसाना होगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
कुरूक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल:पीएम मोदी रैली का दिया न्योता, बोले-कांग्रेस के पास ना नीति और ना नेता
कुरूक्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल:पीएम मोदी रैली का दिया न्योता, बोले-कांग्रेस के पास ना नीति और ना नेता कुरूक्षेत्र जिले की शाहबाद विधानसभा के देवी मंदिर सभागार में आज हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुंचे। जहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी 9 दिसंबर को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए अपील भी की। बीमा सखी योजना की होगी शुरूआत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को जिस बीमा सखी योजना की शुरुआत पानीपत से करने जा रहे हैं, उसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की है। बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से चलाई जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें बीमा सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। कांग्रेस के पास उभरने के लिए नहीं कारण उन्होंने कहा कि यह योजना खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में बीमा जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है और ना ही नेता। इतना ही नही कांग्रेस के पास उभरने के लिए कोई कारण भी नहीं है।
करनाल में विनेश फोगाट पर मंत्री की प्रतिक्रिया:बोले- सब जानते हैं कि उनके पक्ष में क्या हुआ, हमारी सरकार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया
करनाल में विनेश फोगाट पर मंत्री की प्रतिक्रिया:बोले- सब जानते हैं कि उनके पक्ष में क्या हुआ, हमारी सरकार ने खिलाड़ियों का सम्मान किया हरियाणा के करनाल पहुंचे मंत्री सुभाष सुधा ने विनेश फोगाट के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार देश के सभी खिलाड़ियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हम पूरे देश के खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं, लेकिन विनेश के पक्ष में जिस तरह का फैसला आया है, वह सभी जानते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि हरियाणा सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान किया है और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर मंत्री सुधा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 1.20 लाख अस्थाई कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज अस्थाई कर्मचारियों के घरों में खुशी की लहर है, और यह देखने वाली बात है। सरकार के इस फैसले से हजारों परिवारों को राहत मिली है, जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर मंत्री सुधा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि वे कुरूक्षेत्र से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देने के लिए आया हूं। यह एक खुशी का माहौल है। सुधा ने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका जन्म कुरूक्षेत्र की भूमि पर हुआ है और वहीं से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की। वे दो बार एमएलए रहे हैं और वर्तमान में हरियाणा सरकार में मंत्री के पद पर हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष मेरे से घबराया हुआ है। मैं विधानसभा चुनाव कुरूक्षेत्र से ही लड़ूंगा, लेकिन जैसे आदेश हाईकमान के होंगे, उसी के अनुसार फैसला लूंगा।
यमुनानगर में बेटे ने की पिता की हत्या:दोनों में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से किया हमला
यमुनानगर में बेटे ने की पिता की हत्या:दोनों में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से किया हमला हरियाणा के यमुनानगर के गांव ताजकपुर निवासी 55 वर्षीय शीशपाल की उसके ही बेटे जगविंद्र सिंह चाकू से वार कर हत्या कर दी। पिता पुत्र के बीच विवाद शराब पीने को लेकर हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। जिसके बाद वह फरार हो गया। चाकू से छाती पर वार किया गया। जिससे मौत हो गई। मृतक शीशपाल की उम्र 50 से 55 वर्ष है, उसके आरोपी बेटे का नाम जगविंद्र है। मंगलवार को सुबह ही पी ली शराब शीशपाल की दोस्ती इंद्री निवासी अजमेर सिंह के साथ थी। मृतक की पत्नी अजमेर सिंह की रिश्ते में बुआ लगती थी, उसकी बुआ गांव ताजकपुर में शीशपाल के साथ रहती हैं। अजमेर सिंह शीशपाल का रिश्तेदार भी था और यहीं रहकर उसने अपनी पढ़ाई भी पूरी की थी। जिस वजह से उसका काफी आना जाना है। यही पर उसकी दोस्ती शीशपाल के साथ हुई। अजमेर ने बताया कि शीशपाल ने मंगलवार सुबह ही शराब पी ली। गुस्से में बेटा पिता को मार रहा था वह भी साथ में शराब पी रहा था। इसी दौरान बेटे का कॉल आया कि गांव में आ जाओ। जिस पर शीशपाल को बस अड्डे तक छोड़ने के लिए कहा। वह बाइक लेने के लिए घर की ओर गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया, तो उसके घर की तरफ चल दिया। जहां पर शीशपाल की उसके ही छोटे बेटे जगविंद्र के साथ झगड़ा हो रहा था। गुस्से में जगविंद्र अपने पिता को मार रहा था। चाकू से कई वार कर हुआ फरार उसने अचानक से चाकू निकाला और उस पर कई वार किए। जब शीशपाल नीचे गिर गया तो जगविंद्र वहां से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। मैं यह देखकर घबरा गया। तुरंत वहां से निकलकर पांसरा फाटक पर पहुंच गया। थोड़ी देर बाद पता लगा कि शीशपाल की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सदर थाना यमुनानगर प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मृतक के बेटे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने व आरोपित को काबू करने के बाद आगामी तफ्तीश होगी।