अमृतसर के बटाला रोड पर रहने वाले एक श्रमिक परिवार के लिए बिजली का बिल अब बड़ा संकट बन गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि पहले खाने का इंतजाम करें या बिजली का बिल चुकाएं। दरअसल, दो कमरों के मकान का बिजली बिल पिछले साल 2.5 लाख आया था, जो अब 3 लाख को पार कर गया है। 88 फीट मुस्तफाबाद निवासी विक्की के मुताबिक पहले उनका बिजली का बिल सिर्फ 1000 रुपए आता था, लेकिन 2024 में अचानक 2.5 लाख रुपए का बिल आ गया। जब तक वह इसका कारण समझ पाते, अगले बिल में पेनल्टी जोड़कर यह रकम 3.5 लाख रुपए हो गई। विक्की ने बताया कि उनके घर की वेल्यू सिर्फ 6 लाख रुपए है। परिवार के पास 50 हजार भी नहीं हैं और बिजली विभाग 3 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। घर में ना कूलर ना ए.सी. परिवार का कहना है कि उनके घर में केवल पंखे और ट्यूब लाइट ही चलती हैं, ऐसे में इतना अधिक बिल आना समझ से परे है। घर में सिर्फ 2 पंखे और तीन ट्यूबलाइट लगे हैं। घर में ना ए.सी., ना कूलर और ना ही कोई मोटर लगी है। कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला। अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दे दी है। अमृतसर के बटाला रोड पर रहने वाले एक श्रमिक परिवार के लिए बिजली का बिल अब बड़ा संकट बन गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि पहले खाने का इंतजाम करें या बिजली का बिल चुकाएं। दरअसल, दो कमरों के मकान का बिजली बिल पिछले साल 2.5 लाख आया था, जो अब 3 लाख को पार कर गया है। 88 फीट मुस्तफाबाद निवासी विक्की के मुताबिक पहले उनका बिजली का बिल सिर्फ 1000 रुपए आता था, लेकिन 2024 में अचानक 2.5 लाख रुपए का बिल आ गया। जब तक वह इसका कारण समझ पाते, अगले बिल में पेनल्टी जोड़कर यह रकम 3.5 लाख रुपए हो गई। विक्की ने बताया कि उनके घर की वेल्यू सिर्फ 6 लाख रुपए है। परिवार के पास 50 हजार भी नहीं हैं और बिजली विभाग 3 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। घर में ना कूलर ना ए.सी. परिवार का कहना है कि उनके घर में केवल पंखे और ट्यूब लाइट ही चलती हैं, ऐसे में इतना अधिक बिल आना समझ से परे है। घर में सिर्फ 2 पंखे और तीन ट्यूबलाइट लगे हैं। घर में ना ए.सी., ना कूलर और ना ही कोई मोटर लगी है। कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला। अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दे दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा साफ:अब दिन का तापमान बढ़ेगा, फरीदकोट में 35.3 डिग्री तापमान दर्ज
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 5 दिन मौसम रहेगा साफ:अब दिन का तापमान बढ़ेगा, फरीदकोट में 35.3 डिग्री तापमान दर्ज पंजाब और चडीगढ़ में अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दिन का तापमान बढ़ेगा। 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अब तापमान सामान्य के बराबर पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ हिमाचल से सटे जिलों में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। पठानकोट का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री पर पहुंच गया। अक्टूबर में 34 फीसदी बारिश हुई कम राज्य से दो अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। उसके बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि छह से लेकर 10 तारीख के मध्य में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। उससे बारिश की संभावना बनेगी। हालांकि उस समय हिसाब से बारिश नहीं हुई है। अक्टूबर महीने में अब तक 34 फीसदी कम बारिश हुई है।इस मौसम में 3.7 एमएम बारिश होती थी, जबकि इस बार 2.2 एमएम बारिश हुई। कई जिलों में एक बूंद बारिश नहीं गिरी है। वहीं, अब 17 तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बराबर होने के आसार है। इस तरह चंडीगढ़ में मानसून की विदाई के बाद एक भी बारिश नहीं हुई है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 21.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – बुधवार शाम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 24.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 21 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। बादल आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 21 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 21 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोगा-लुधियाना रोड पर अज्ञात वाहन से गनमैन की टक्कर, मौत:बहन से मिलकर लौट रहा था; 1 दिन पहले कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनाती
मोगा-लुधियाना रोड पर अज्ञात वाहन से गनमैन की टक्कर, मौत:बहन से मिलकर लौट रहा था; 1 दिन पहले कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनाती पंजाब के केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजीव राजा के गनमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक गनमैन हादसे से एक दिन पहले राजा के साथ ड्यूटी पर तैनात था। उसे जगराओं पुलिस लाइन से तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि मोगा-लुधियाना जीटी रोड पर देर रात गांव नथुवाला के कोठे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस संबंध में राजीव राजा ने कहा कि वह आज बाहर गए हुए हैं। एक दिन पहले ही उन्हें गनमैन मिला था। अभी तक वह उससे ठीक से मिले भी नहीं थे। यह खबर बेहद दुखद है। मृतक की बहन की शिकायत पर FIR गांव रामूवाला नवां निवासी मृतक की बहन कमलप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि कमलप्रीत कौर ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि भाई हरमनदीप सिंह पंजाब पुलिस में नौकरी करता था और वह केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा के पास गनमैन के तौर पर तैनात था। स्कूटी पर बहन से मिलकर लौट रहा था मृतक गनमैन अपनी बहन से मिलने के लिए स्कूटी पर गांव रामूवाला गया था। मृतक की बहन ने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी पर वापस आ रहा था तो रास्ते में एक अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिसकर्मी बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रेडीमेड कपड़ों पर प्रस्तावित जीएसटी वृद्धि से कारोबार हो जाएगा चौपट : व्यापार मंडल
रेडीमेड कपड़ों पर प्रस्तावित जीएसटी वृद्धि से कारोबार हो जाएगा चौपट : व्यापार मंडल भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ एवं महामंत्री समीर जैन ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) द्वारा रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि यह संशोधन रेडीमेड कपड़ा उद्योग के लिए बेहद घातक सिद्ध होगा और व्यापार, रोजगार, व निर्यात पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। उन्होंने बताया कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने प्रस्ताव रखा है कि 1,500 से ऊपर के रेडीमेड कपड़ों पर 18% जीएसटी, 10,000 से ऊपर 28% की जाए। जबकि वर्तमान में 1,000 रुपए तक के रेडीमेड कपड़ों पर 5% और इससे ऊपर के रेडीमेड कपड़ों पर 12% जीएसटी लागू है। उन्होंने कहा कि यदि संशोधन करना है तो 1,000 रुपए तक की सीमा को बढ़ाकर 2,000 रुपए कर 5% जीएसटी लागू किया जाए। 2000 रुपए से ऊपर के कपड़ों पर 12% किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नई दरों से छोटे और मंझले दर्जी, खुदरा व्यापारी और स्थानीय बुनकर बुरी तरह प्रभावित होंगे। उनकी उत्पादन और व्यापारिक लागत बढ़ जाएगी, जिससे उनका व्यवसाय संकट में आ सकता है। भारतीय रेडीमेड कपड़ा उद्योग, जो अपनी गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा खो देगा। उच्च कर दरें निर्यात में गिरावट का कारण बनेंगी। 1,500 रुपए से ऊपर के हाथ से बने कपड़ों पर बढ़ी हुई दरें छोटे बुनकरों और स्वदेशी उद्योगों के लिए नुकसानदेह साबित होगी।