पानीपत में सिवाह गांव के सामन एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने तेज गति से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अपने जीजा से मिलने आ रहा था सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में रतन कुमार वर्मा ने बताया कि वह नई दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। उसे टेलीफोन के माध्यम से पता लगा कि उसके जीजा संतोष अपने जीजा प्रदीप के घर अपनी स्कूटी पर 8 मार्च की रात करीब 9 बजे गए थे। रात 11 बजे सरकारी स्कूल सिवाह के सामने पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा करने वाला अज्ञात आरोपी गफलत, लापरवाही व तेज गति से था। जोकि हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से जीजा संतोष स्कूटी समेत नीचे गिर गया। नीचे गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट की वजह संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पानीपत में सिवाह गांव के सामन एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने तेज गति से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अपने जीजा से मिलने आ रहा था सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में रतन कुमार वर्मा ने बताया कि वह नई दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। उसे टेलीफोन के माध्यम से पता लगा कि उसके जीजा संतोष अपने जीजा प्रदीप के घर अपनी स्कूटी पर 8 मार्च की रात करीब 9 बजे गए थे। रात 11 बजे सरकारी स्कूल सिवाह के सामने पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा करने वाला अज्ञात आरोपी गफलत, लापरवाही व तेज गति से था। जोकि हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से जीजा संतोष स्कूटी समेत नीचे गिर गया। नीचे गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट की वजह संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
