पानीपत में पत्नी को जलाया, पीटा:बेटे समेत घर से निकाला, महिला बोली- पति का जेठानी से अवैध संबंध, दहेज लाने को कहा

पानीपत में पत्नी को जलाया, पीटा:बेटे समेत घर से निकाला, महिला बोली- पति का जेठानी से अवैध संबंध, दहेज लाने को कहा

पानीपत शहर की एक महिला को शामली स्थित ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति के जेठानी के साथ अवैध संबंधों के चलते घर नहीं बस पाया। इतना ही नहीं, दहेज में कार की डिमांड के लिए उसे मारा-पीटा गया। उस पर उबलती चाय भी डाली। यहां तक कि घर से भी निकाल दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पानीपत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह उसकी शादी उत्तर प्रदेश के शामली जिला के रहने वाले सुमित के साथ नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में कार न देने के उसे ताने मिलने लगे। ताना दिया कि बड़ी बहू प्रॉपर्टी तक साथ लाई थी। क्योंकि जेठानी के माता-पिता के देहांत के बाद सबकुछ उसके नाम हो गया था। पति बोला- 5 लाख रुपए लेकर आए, तभी एंट्री मिलेगी इसी वजह जेठानी की ओर परिवार का झुकाव रहता था। दहेज की मांग के चलते पति ने उसे खूब पीटा। यहां तक कि उसे घर से बाहर निकाल दिया। कहा कि वह 5 लाख रुपए लेकर आए, तभी एंट्री मिलेगी। पिता ने बेटी को 2 लाख रुपए दिए, जिसके बाद उसे एंट्री मिली। कुछ दिनों बाद बाकी 3 लाख रुपए और मांगने शुरू कर दिए। सास ने उबलती चाय भी हाथ पर डाल दी। पंचायत हुई तो उसमें ससुराल वालों ने माफी मांगी और ठीक से रखने के लिए घर ले गए। बेटे संग निकाला घर से बाहर
महिला ने बताया कि एक रात वह शौच जाने के लिए उठी, तो उसने देखा कि उसका पति और जेठानी आपत्तिजनक हालत में थे। विरोध करने पर उन्होंने उसके भाई को मरवा देने की धमकी दी। जिस धमकी से महिला चुप हो गई। पति कभी पत्नी को छोड़ देता और कभी अपना लेता। बार-बार समझाने पर पति ने कहा कि वह उसे छोड़ सकता है, लेकिन भाभी को नहीं। अब जनवरी 2025 से महिला अपने बेटे के साथ मायका में रह रही है। पानीपत शहर की एक महिला को शामली स्थित ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पति के जेठानी के साथ अवैध संबंधों के चलते घर नहीं बस पाया। इतना ही नहीं, दहेज में कार की डिमांड के लिए उसे मारा-पीटा गया। उस पर उबलती चाय भी डाली। यहां तक कि घर से भी निकाल दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पानीपत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह उसकी शादी उत्तर प्रदेश के शामली जिला के रहने वाले सुमित के साथ नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में कार न देने के उसे ताने मिलने लगे। ताना दिया कि बड़ी बहू प्रॉपर्टी तक साथ लाई थी। क्योंकि जेठानी के माता-पिता के देहांत के बाद सबकुछ उसके नाम हो गया था। पति बोला- 5 लाख रुपए लेकर आए, तभी एंट्री मिलेगी इसी वजह जेठानी की ओर परिवार का झुकाव रहता था। दहेज की मांग के चलते पति ने उसे खूब पीटा। यहां तक कि उसे घर से बाहर निकाल दिया। कहा कि वह 5 लाख रुपए लेकर आए, तभी एंट्री मिलेगी। पिता ने बेटी को 2 लाख रुपए दिए, जिसके बाद उसे एंट्री मिली। कुछ दिनों बाद बाकी 3 लाख रुपए और मांगने शुरू कर दिए। सास ने उबलती चाय भी हाथ पर डाल दी। पंचायत हुई तो उसमें ससुराल वालों ने माफी मांगी और ठीक से रखने के लिए घर ले गए। बेटे संग निकाला घर से बाहर
महिला ने बताया कि एक रात वह शौच जाने के लिए उठी, तो उसने देखा कि उसका पति और जेठानी आपत्तिजनक हालत में थे। विरोध करने पर उन्होंने उसके भाई को मरवा देने की धमकी दी। जिस धमकी से महिला चुप हो गई। पति कभी पत्नी को छोड़ देता और कभी अपना लेता। बार-बार समझाने पर पति ने कहा कि वह उसे छोड़ सकता है, लेकिन भाभी को नहीं। अब जनवरी 2025 से महिला अपने बेटे के साथ मायका में रह रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर