पानीपत शहर की जोगिंदर कॉलोनी में एक महिला की उसके प्रेमी ने मर्डर कर दिया। आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कंबल से ढककर कमरे से फरार हो गया। खिड़की के पीछे छिपकर घटना देख रही महिला की 10 वर्षीय बेटी ने अपने पिता व अन्य लोगों को इस बारे में बताया। पति मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया। इस संबंध में सेक्टर 29 थाना प्रभारी एसआई सुभाष ने बताया कि हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम में इसकी पूरी पुष्टि हो जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गोंडा का रहने वाला है आरोपी राहुल प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रानी (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी। हाल ही में वह अपने पति बबलू और 10 वर्षीय बेटी और एक बेटे के साथ पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में रहती थी। परिवार यहां दिहाड़ी मजदूरी करता था। 10 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि गोंडा यूपी का रहने वाला राहुल अक्सर घर पर आता था। वह तभी आता था जब पिता घर पर नहीं होते थे। शुक्रवार रात को भी वह आया था। यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की। इसी बीच उसने मम्मी का गला दबा दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया। पानीपत शहर की जोगिंदर कॉलोनी में एक महिला की उसके प्रेमी ने मर्डर कर दिया। आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कंबल से ढककर कमरे से फरार हो गया। खिड़की के पीछे छिपकर घटना देख रही महिला की 10 वर्षीय बेटी ने अपने पिता व अन्य लोगों को इस बारे में बताया। पति मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया। इस संबंध में सेक्टर 29 थाना प्रभारी एसआई सुभाष ने बताया कि हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम में इसकी पूरी पुष्टि हो जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गोंडा का रहने वाला है आरोपी राहुल प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रानी (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी। हाल ही में वह अपने पति बबलू और 10 वर्षीय बेटी और एक बेटे के साथ पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में रहती थी। परिवार यहां दिहाड़ी मजदूरी करता था। 10 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि गोंडा यूपी का रहने वाला राहुल अक्सर घर पर आता था। वह तभी आता था जब पिता घर पर नहीं होते थे। शुक्रवार रात को भी वह आया था। यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की। इसी बीच उसने मम्मी का गला दबा दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
