पानीपत के वैसर गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने महिला को एक कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर झांसे में लिया। इसके बाद ठगों ने उससे 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नियम व शर्तें बताकर ऐंठ लिए पैसे साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में कुसुम ने बताया कि वह गांव वैसर की रहने वाली है। 27 व 30 जनवरी को उसकी एक नंबर पर एक व्यक्ति से बात हुई। उसने उसे एक कंपनी की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। उसकी बातों में आकर कुसुम राजी हो गई। इसके बाद उसके कहने पर कुसुम ने अपने सभी दस्तावेज मेल पर भेज दिए। इसके बाद उसने उसे कंपनी की नियम व शर्तें बताईं और पैसे मांगे। कुसुम ने जालसाजों द्वारा बताए गए खातों में क्रमश: 2 लाख 65 हजार व 8 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेज दिए। इसके बाद जालसाजों ने और पैसे मांगे। जब उसने पैसे नहीं भेजे तो उन्होंने उससे संपर्क तोड़ दिया। पानीपत के वैसर गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने महिला को एक कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर झांसे में लिया। इसके बाद ठगों ने उससे 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नियम व शर्तें बताकर ऐंठ लिए पैसे साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में कुसुम ने बताया कि वह गांव वैसर की रहने वाली है। 27 व 30 जनवरी को उसकी एक नंबर पर एक व्यक्ति से बात हुई। उसने उसे एक कंपनी की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। उसकी बातों में आकर कुसुम राजी हो गई। इसके बाद उसके कहने पर कुसुम ने अपने सभी दस्तावेज मेल पर भेज दिए। इसके बाद उसने उसे कंपनी की नियम व शर्तें बताईं और पैसे मांगे। कुसुम ने जालसाजों द्वारा बताए गए खातों में क्रमश: 2 लाख 65 हजार व 8 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेज दिए। इसके बाद जालसाजों ने और पैसे मांगे। जब उसने पैसे नहीं भेजे तो उन्होंने उससे संपर्क तोड़ दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
