हरियाणा के पानीपत शहर के इंडो फार्म रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बेटे ने उसे तुरंत वहां से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से यूपी के रहने वाले रवि ने चांदनी बाग थाने में दी। शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वह कृष्णा गार्डन वाली गली में रहते हैं। 28 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह इंडो फार्म से अपने पिता मुकेश शर्मा (50) के घर जा रहे थे। उनके पिता उनसे थोड़ा पीछे चल रहे थे। वह आगे चल रहे थे। इसी दौरान इंडो फार्म की तरफ से एक कार तेज रफ्तार और लापरवाही से आई। उसने उनके पिता को टक्कर मार दी और सेक्टर 29 की तरफ भाग गए। जब वह अपने पिता को संभालने के लिए दौड़े तो चालक वहां से तेज रफ्तार में भाग गया। फिर वह अपने पिता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनके पिता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा के पानीपत शहर के इंडो फार्म रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बेटे ने उसे तुरंत वहां से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से यूपी के रहने वाले रवि ने चांदनी बाग थाने में दी। शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल वह कृष्णा गार्डन वाली गली में रहते हैं। 28 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह इंडो फार्म से अपने पिता मुकेश शर्मा (50) के घर जा रहे थे। उनके पिता उनसे थोड़ा पीछे चल रहे थे। वह आगे चल रहे थे। इसी दौरान इंडो फार्म की तरफ से एक कार तेज रफ्तार और लापरवाही से आई। उसने उनके पिता को टक्कर मार दी और सेक्टर 29 की तरफ भाग गए। जब वह अपने पिता को संभालने के लिए दौड़े तो चालक वहां से तेज रफ्तार में भाग गया। फिर वह अपने पिता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनके पिता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![पानीपत में बेटे के सामने पिता की मौत:काम से लौट रहा था, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान तोड़ा दम](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/12/30/iiiiy6bmpz_1735553991.jpeg)