पानीपत में भीख मांगने के बहाने घरों में जाने वाले एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। वह लड़की को घर में अकेली देखकर उसका हाथ देखने के बहाने घर में घुसा था। रेप के बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। विशेष समुदाय के आरोपी व्यक्ति की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है, जिसमें वह बाइक पर जाते हुए दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। भिखारी को घर से रोजाना मिलते थे रुपए पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के हमीरपुर जिला के एक गांव की रहने वाली है। हाल में वह पानीपत की एक कॉलोनी में रहती है। वे तीन बहन और एक भाई है। उसकी सबसे छोटी बहन 14 साल की है। जोकि उसके साथ किराए के मकान पर रहती है। महिला ने बताया कि उसकी बहन उसके एक वर्षीय बेटे की देखभाल करती है। कॉलोनी में एक दाड़ी वाला बाबा भीख मांगने के लिए आता था। जिसको वे रोजाना पैसे दे देते थे। जान से मारने की धमकी, डर गई किशोरी 30 मई की सुबह करीब 11 बजे वह फिर से कमरे पर आया। यहां आकर उसने बहन से पूछा कि तेरी दीदी और जीजा कहा है। उसने बताया कि बहन ड्यूटी पर गई है व जीजा बाहर गांव गए हुए है। यह सुनने के बाद वह एकदम से भीतर आ गया। वह किशोरी का हाथ पकड़कर देखने लगा और अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। घर से जाते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जब महिला ड्यूटी से लौटी तो किशोरी डरी हुई थी। जिसने पूछने पर आपबीती बताई। CCTV कैमरों की मदद से पकड़ा गया आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुलिस की चार टीमें जांच-पड़ताल में जुटी। पुलिस की सीआईए-वन, टू और थ्री के अलावा थाना पुलिस जांच में जुटी। सभी टीमों ने अपने-अपने आधार पर विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर काम किया। सीसीटीवी में पुलिस ने बाइक नंबर के पहले दो अक्षरों की पहचान कर बाइक की तलाश शुरू की। बाइक नंबर को ट्रेस करते हुए पानीपत के एक गांव में पुलिस पहुंची। जहां एक घर के बाहर उक्त बाइक खड़ी मिली। पुलिस उस घर में गई, जहां से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की उम्र 24 साल की है और तीन बच्चों का पिता है। पानीपत में भीख मांगने के बहाने घरों में जाने वाले एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। वह लड़की को घर में अकेली देखकर उसका हाथ देखने के बहाने घर में घुसा था। रेप के बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। विशेष समुदाय के आरोपी व्यक्ति की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है, जिसमें वह बाइक पर जाते हुए दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। भिखारी को घर से रोजाना मिलते थे रुपए पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के हमीरपुर जिला के एक गांव की रहने वाली है। हाल में वह पानीपत की एक कॉलोनी में रहती है। वे तीन बहन और एक भाई है। उसकी सबसे छोटी बहन 14 साल की है। जोकि उसके साथ किराए के मकान पर रहती है। महिला ने बताया कि उसकी बहन उसके एक वर्षीय बेटे की देखभाल करती है। कॉलोनी में एक दाड़ी वाला बाबा भीख मांगने के लिए आता था। जिसको वे रोजाना पैसे दे देते थे। जान से मारने की धमकी, डर गई किशोरी 30 मई की सुबह करीब 11 बजे वह फिर से कमरे पर आया। यहां आकर उसने बहन से पूछा कि तेरी दीदी और जीजा कहा है। उसने बताया कि बहन ड्यूटी पर गई है व जीजा बाहर गांव गए हुए है। यह सुनने के बाद वह एकदम से भीतर आ गया। वह किशोरी का हाथ पकड़कर देखने लगा और अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। घर से जाते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जब महिला ड्यूटी से लौटी तो किशोरी डरी हुई थी। जिसने पूछने पर आपबीती बताई। CCTV कैमरों की मदद से पकड़ा गया आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुलिस की चार टीमें जांच-पड़ताल में जुटी। पुलिस की सीआईए-वन, टू और थ्री के अलावा थाना पुलिस जांच में जुटी। सभी टीमों ने अपने-अपने आधार पर विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर काम किया। सीसीटीवी में पुलिस ने बाइक नंबर के पहले दो अक्षरों की पहचान कर बाइक की तलाश शुरू की। बाइक नंबर को ट्रेस करते हुए पानीपत के एक गांव में पुलिस पहुंची। जहां एक घर के बाहर उक्त बाइक खड़ी मिली। पुलिस उस घर में गई, जहां से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की उम्र 24 साल की है और तीन बच्चों का पिता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
