पानीपत शहर में सिटी थाना क्षेत्र की एक गली में एक महिला के हाथ से पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गया। बदमाश पीछे से आया और झपटा मार वापस भाग गया। वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला भी बदमाश के पीछे दौड़ी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पर्स में कैश और मोबाइल फोन था
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमारी ने बताया कि वह महादेव कॉलोनी, वार्ड 7 की रहने वाली है। 10 मार्च को वह रुपए निकलवाने के लिए इंसार बाजार अशोक वाटिका में स्थित पंजाब नेशनल बैंक गई थी। जहां से उसने अपने खाते से 5 हजार रुपए निकलवाए। वह रुपए निकलवाने के बाद अपनी जेठानी की बेटी प्राची के साथ बैंक से निकलकर अपने घर जा रही थी। जब वह रास्ते में थी, तो इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और उसने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 9 हजार रुपए और उसका मोबाइल फोन था। पर्स छीनने के बाद बदमाश वापस पीछे की ओर गली में भाग कर फरार हो गया। जिसका उसने काफी दूर तक पीछा भी किया। वह चीखी-चिल्लाई भी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। कुछ देर बाद बदमाश आंखों से दूर हो गया। पानीपत शहर में सिटी थाना क्षेत्र की एक गली में एक महिला के हाथ से पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गया। बदमाश पीछे से आया और झपटा मार वापस भाग गया। वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला भी बदमाश के पीछे दौड़ी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पर्स में कैश और मोबाइल फोन था
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमारी ने बताया कि वह महादेव कॉलोनी, वार्ड 7 की रहने वाली है। 10 मार्च को वह रुपए निकलवाने के लिए इंसार बाजार अशोक वाटिका में स्थित पंजाब नेशनल बैंक गई थी। जहां से उसने अपने खाते से 5 हजार रुपए निकलवाए। वह रुपए निकलवाने के बाद अपनी जेठानी की बेटी प्राची के साथ बैंक से निकलकर अपने घर जा रही थी। जब वह रास्ते में थी, तो इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और उसने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 9 हजार रुपए और उसका मोबाइल फोन था। पर्स छीनने के बाद बदमाश वापस पीछे की ओर गली में भाग कर फरार हो गया। जिसका उसने काफी दूर तक पीछा भी किया। वह चीखी-चिल्लाई भी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। कुछ देर बाद बदमाश आंखों से दूर हो गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
