हरियाणा के पानीपत जिले की थर्मल कॉलोनी में नेहा रानी आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। मायका पक्ष से पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। इन्हीं आरोपों की पिता ने शिकायत भी दी है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर मायका पक्ष को सौंप दिया गया है। पिता ने बताया- आरोपी करते थे मरने को मजबूर
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के सिवान जिले के रहने वाले पिता शंभू शाह ने बताया कि उसकी बेटी नेहा रानी (26) अपने पति और बेटी के साथ पानीपत की थर्मल कॉलोनी के नजदीक सुंदर नगर में रहती थी। यहीं पर उसके पति के चाचा योगेंद्र, चाची, चाचा की दो बेटियां, ससुर भी रहता है। ये सभी आरोपी अक्सर नेहा को घरेलू कारणों से प्रताड़ित करते थे। उस पर मरने के लिए दवाब बनाते थे। इन्हीं दवाब के चलते नेहा ने मजबूरी में आत्महत्या की है। बेटी को चाचा के घर खेलने भेज दिया
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेहा देवी (26) के रूप में हुई। महिला मूल रूप से बिहार के सिवान की रहने वाली थी। हाल में वह अपने पति दलीप कुमार और 7 साल की बेटी के साथ सुंदर नगर, थर्मल कॉलोनी में रहती थी। रोजाना की तरह उसका पति शनिवार को काम पर गया हुआ था। घर पर वह अपनी बेटी के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे उसने पड़ोस में किसी महिला से रस्सी ली। इसके बाद उसने अपनी बेटी को पड़ोस में ही चाचा के घर खेलने भेज दिया। इसके बाद उसने तभी फंदा लगा लिया। शाम करीब 6 बजे पति घर लौटा, तो उसने ये हादसा देखा। उसने अपने हाथ पर पेन से लिखा था कि मेरे मरने का जिम्मेदार मधु है। सिर्फ और सिर्फ मधु। हरियाणा के पानीपत जिले की थर्मल कॉलोनी में नेहा रानी आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। मायका पक्ष से पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। इन्हीं आरोपों की पिता ने शिकायत भी दी है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर मायका पक्ष को सौंप दिया गया है। पिता ने बताया- आरोपी करते थे मरने को मजबूर
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के सिवान जिले के रहने वाले पिता शंभू शाह ने बताया कि उसकी बेटी नेहा रानी (26) अपने पति और बेटी के साथ पानीपत की थर्मल कॉलोनी के नजदीक सुंदर नगर में रहती थी। यहीं पर उसके पति के चाचा योगेंद्र, चाची, चाचा की दो बेटियां, ससुर भी रहता है। ये सभी आरोपी अक्सर नेहा को घरेलू कारणों से प्रताड़ित करते थे। उस पर मरने के लिए दवाब बनाते थे। इन्हीं दवाब के चलते नेहा ने मजबूरी में आत्महत्या की है। बेटी को चाचा के घर खेलने भेज दिया
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नेहा देवी (26) के रूप में हुई। महिला मूल रूप से बिहार के सिवान की रहने वाली थी। हाल में वह अपने पति दलीप कुमार और 7 साल की बेटी के साथ सुंदर नगर, थर्मल कॉलोनी में रहती थी। रोजाना की तरह उसका पति शनिवार को काम पर गया हुआ था। घर पर वह अपनी बेटी के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे उसने पड़ोस में किसी महिला से रस्सी ली। इसके बाद उसने अपनी बेटी को पड़ोस में ही चाचा के घर खेलने भेज दिया। इसके बाद उसने तभी फंदा लगा लिया। शाम करीब 6 बजे पति घर लौटा, तो उसने ये हादसा देखा। उसने अपने हाथ पर पेन से लिखा था कि मेरे मरने का जिम्मेदार मधु है। सिर्फ और सिर्फ मधु। हरियाणा | दैनिक भास्कर
