पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में घर से लापता 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के ही खेतों में पड़ा मिला। शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। युवक के शरीर को 15 जगहों से काटा हुआ है। उसके गले को भी धारदार हथियार से काटा गया। युवक को 26 मार्च की सुबह ही उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। वह तभी से लापता था। घर से बुलाकर ले गया था निशु इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में युवक की मां आशा ने बताया था कि वह गांव मांडी, तहसील इसराना जिला पानीपत की रहने वाली है। उसका 18 वर्षीय बेटा आर्यन 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे घर से गया था। उसे घर से निशु पुत्र राजेश बुलाकर ले गया था। लेकिन शाम 9 बजे तक भी वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद मां ने निशु को फोन किया। निशु ने मां को बहुत गलत-गलत बोला। साथ ही आर्यन के बारे में बताने से मना कर दिया था। इसके बाद निशु ने फोन काट दिया और दोबारा बात नहीं की। अनहोनी की आशंका होने पर मां तुरंत थाने पहुंची थी। पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में घर से लापता 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के ही खेतों में पड़ा मिला। शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। युवक के शरीर को 15 जगहों से काटा हुआ है। उसके गले को भी धारदार हथियार से काटा गया। युवक को 26 मार्च की सुबह ही उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। वह तभी से लापता था। घर से बुलाकर ले गया था निशु इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में युवक की मां आशा ने बताया था कि वह गांव मांडी, तहसील इसराना जिला पानीपत की रहने वाली है। उसका 18 वर्षीय बेटा आर्यन 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे घर से गया था। उसे घर से निशु पुत्र राजेश बुलाकर ले गया था। लेकिन शाम 9 बजे तक भी वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद मां ने निशु को फोन किया। निशु ने मां को बहुत गलत-गलत बोला। साथ ही आर्यन के बारे में बताने से मना कर दिया था। इसके बाद निशु ने फोन काट दिया और दोबारा बात नहीं की। अनहोनी की आशंका होने पर मां तुरंत थाने पहुंची थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
