पानीपत में ससुरालियों ने एक महिला को पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका जेठ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है। जिसका विरोध महिला ने किया, तो पूरे परिवार ने उसे पीटा। इतना ही नहीं, वह मामले की शिकायत लेकर थाने में पहुंची। जहां पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। महिला को जबरन घर से निकालने और उसका सामान बाहर फेंकने की वीडियो भी सामने आई है। महिला ने एसपी को शिकायत देकर गुहार लगाई है कि जल्दी ही कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। महिला बोली- न रहने की जगह, न पैसे एसपी को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसका पति और ससुराल वाले मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसका जेठ दिनेश उससे नाजायज संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है। जिसका उसने विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसका सारा सामान कमरों से उठाकर किसी दूसरी जगह ले गए। यहां तक कि 40 हजार कैश अलमारी में रखा था, वह भी गायब था। अब उसके पास न ही रहने को जगह है और न ही पैसा है। वह अपनी जानकार के घर रह रही है। आत्महत्या के अलावा विकल्प नहीं बचा: महिला वह शिकायत लेकर थाने गई तो उसे वहां से निकाल दिया। वह शिकायत लेकर एसपी के पास गई। जहां उसे बताया गया कि FIR दर्ज की जा चुकी है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोप है कि 4 माह पहले उसे बेटी पैदा हुई, उसे भी ससुरालियों ने मिलकर मार दिया। जिसके बाद उसे धमकी दी कि पुलिस को शिकायत दी तो उसे भी मार देंगे। अब महिला ने पुलिस को कहा है कि अगर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। क्योंकि उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पानीपत में ससुरालियों ने एक महिला को पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका जेठ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है। जिसका विरोध महिला ने किया, तो पूरे परिवार ने उसे पीटा। इतना ही नहीं, वह मामले की शिकायत लेकर थाने में पहुंची। जहां पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। महिला को जबरन घर से निकालने और उसका सामान बाहर फेंकने की वीडियो भी सामने आई है। महिला ने एसपी को शिकायत देकर गुहार लगाई है कि जल्दी ही कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। महिला बोली- न रहने की जगह, न पैसे एसपी को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसका पति और ससुराल वाले मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसका जेठ दिनेश उससे नाजायज संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है। जिसका उसने विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसका सारा सामान कमरों से उठाकर किसी दूसरी जगह ले गए। यहां तक कि 40 हजार कैश अलमारी में रखा था, वह भी गायब था। अब उसके पास न ही रहने को जगह है और न ही पैसा है। वह अपनी जानकार के घर रह रही है। आत्महत्या के अलावा विकल्प नहीं बचा: महिला वह शिकायत लेकर थाने गई तो उसे वहां से निकाल दिया। वह शिकायत लेकर एसपी के पास गई। जहां उसे बताया गया कि FIR दर्ज की जा चुकी है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोप है कि 4 माह पहले उसे बेटी पैदा हुई, उसे भी ससुरालियों ने मिलकर मार दिया। जिसके बाद उसे धमकी दी कि पुलिस को शिकायत दी तो उसे भी मार देंगे। अब महिला ने पुलिस को कहा है कि अगर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। क्योंकि उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
