पानीपत शहर के रहने वाले एक युवक को शादी के नाम पर ठग लिया गया। युवक की शादी तो हुई, लेकिन दुल्हन शादी के महज 6 दिन बाद ही फरार हो गई। वह अपने कथित भाई के साथ मायके गई थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब दुल्हन पक्ष व बिचौलिए से संपर्क नहीं हुआ, तो दूल्हे ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुरूक्षेत्र दिखाई गई थी लड़की, मांगे थे 1.11 लाख
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 6 का रहने वाला है। वह व उसका भाई पंकज पप्पू चौहान निवासी भौला चौक से मिले थे। जिसने 4 फरवरी को बताया कि वह सुनील की शादी करवा सकता है। दोनों भाईयों ने विश्वास में आकर शादी के लिए हामी भर दी। मोबाइल में थी कई लड़कियों की फोटो उसने मौके पर अपने मोबाइल में 2-3 लड़कियों की फोटो दिखाई और उन्हें और विश्वास में ले लिया। उक्त में से एक लड़की उन्हें पसंद आ गई। 5 फरवरी को पप्पू, अपने दो साथी सुनील और और भाभी कुरूक्षेत्र लड़की दिखाने को लेकर गए। जहां लड़की दिखाने के बाद शादी के लिए पूरी बातचीत हो गई। शादी करवाने की एवज पप्पू ने उनसे 1 लाख 11 हजार रुपए की मांग की, ताकि लड़की पक्ष का जो भी खर्चा हो व पूरा किया जा सके, क्योंकि लड़की पक्ष गरीब है। 8 को हुई शादी 14 फरवरी को चली गई थी दुल्हन 8 फरवरी को पानीपत के राधे श्याम मंदिर में उनकी शादी हुई। 9 फरवरी को लड़का पक्ष ने गोकुल गार्डन में रिशेप्शन भी की। जिसमें भी करीब 250 लोग सम्मिलित हुए थे। घर आने के बाद 14 फरवरी की शाम 5 बजे दुल्हन का भाई उसे लेने घर आया। वह उसे लेकर चला गया। इसके बाद वह न ही वापस आई और न ही उससे व उसके परिवार वालों से संपर्क हो पाया। परिवार वालों को समझ आया कि उनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। पानीपत शहर के रहने वाले एक युवक को शादी के नाम पर ठग लिया गया। युवक की शादी तो हुई, लेकिन दुल्हन शादी के महज 6 दिन बाद ही फरार हो गई। वह अपने कथित भाई के साथ मायके गई थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब दुल्हन पक्ष व बिचौलिए से संपर्क नहीं हुआ, तो दूल्हे ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुरूक्षेत्र दिखाई गई थी लड़की, मांगे थे 1.11 लाख
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 6 का रहने वाला है। वह व उसका भाई पंकज पप्पू चौहान निवासी भौला चौक से मिले थे। जिसने 4 फरवरी को बताया कि वह सुनील की शादी करवा सकता है। दोनों भाईयों ने विश्वास में आकर शादी के लिए हामी भर दी। मोबाइल में थी कई लड़कियों की फोटो उसने मौके पर अपने मोबाइल में 2-3 लड़कियों की फोटो दिखाई और उन्हें और विश्वास में ले लिया। उक्त में से एक लड़की उन्हें पसंद आ गई। 5 फरवरी को पप्पू, अपने दो साथी सुनील और और भाभी कुरूक्षेत्र लड़की दिखाने को लेकर गए। जहां लड़की दिखाने के बाद शादी के लिए पूरी बातचीत हो गई। शादी करवाने की एवज पप्पू ने उनसे 1 लाख 11 हजार रुपए की मांग की, ताकि लड़की पक्ष का जो भी खर्चा हो व पूरा किया जा सके, क्योंकि लड़की पक्ष गरीब है। 8 को हुई शादी 14 फरवरी को चली गई थी दुल्हन 8 फरवरी को पानीपत के राधे श्याम मंदिर में उनकी शादी हुई। 9 फरवरी को लड़का पक्ष ने गोकुल गार्डन में रिशेप्शन भी की। जिसमें भी करीब 250 लोग सम्मिलित हुए थे। घर आने के बाद 14 फरवरी की शाम 5 बजे दुल्हन का भाई उसे लेने घर आया। वह उसे लेकर चला गया। इसके बाद वह न ही वापस आई और न ही उससे व उसके परिवार वालों से संपर्क हो पाया। परिवार वालों को समझ आया कि उनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
