पानीपत में 24 वर्षीय युवती प्रेमी संग फरार:शादी की तैयारी में लगा था परिवार; पड़ोस के युवक से करती थी बात

पानीपत में 24 वर्षीय युवती प्रेमी संग फरार:शादी की तैयारी में लगा था परिवार; पड़ोस के युवक से करती थी बात

पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 24 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना सुबह 4 बजे की है। घर में लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी युवती ने घर से भाग जाने का यह कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अदियाना के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक राज मिस्त्री है। उनकी बेटी ने 12वीं पास की है। चार बच्चों में से एक लड़का और तीन लड़कियों में से यह सबसे छोटी है। सुबह जब परिजनों ने देखा कि लड़की अपनी चारपाई पर नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने बताया कि उनको पता चला है कि पड़ोस का एक युवक भी अपने घर से गायब है। परिजनों के अनुसार, वह युवक अक्सर उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। इस घटना के बाद परिजनों ने मतलौडा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी गई थी और घर में इसके लिए तैयारी चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 24 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना सुबह 4 बजे की है। घर में लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी युवती ने घर से भाग जाने का यह कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अदियाना के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक राज मिस्त्री है। उनकी बेटी ने 12वीं पास की है। चार बच्चों में से एक लड़का और तीन लड़कियों में से यह सबसे छोटी है। सुबह जब परिजनों ने देखा कि लड़की अपनी चारपाई पर नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने बताया कि उनको पता चला है कि पड़ोस का एक युवक भी अपने घर से गायब है। परिजनों के अनुसार, वह युवक अक्सर उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। इस घटना के बाद परिजनों ने मतलौडा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी गई थी और घर में इसके लिए तैयारी चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर