पानीपत नगर निगम के चुनाव 9 मार्च को संपन्न हुए। शहर के सभी 29 वार्डों के लिए करीब 52.6 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि ये मतदान प्रतिशत पिछले दो चुनावों के मुकाबलों काफी कम है। साल 2018 के मुकाबले 10 फीसदी और साल 2013 के मुकाबले 17 फीसदी कम है। निगम के कुल 4 लाख 11 हजार 038 वोटर्स हैं। जिनमें से सिर्फ 2 लाख 14 हजार 565 वोटर्स ने ही अपने मत का प्रयोग किया। बाकी करीब 48 फीसदी लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं। अब 12 मार्च को नतीजे आएंगे। मतगणना आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में बने हॉल में ही जाएगी। पहली लेयर में HAP के जवान, दूसरी में जिला पुलिस तैनात नगर निगम चुनाव मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिया गया है। आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ईवीएम के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। SP लोकेंद्र सिंह ने कहा कि EVM की सुरक्षा को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम दो लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है। पहली लेयर में HAP के जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह दूसरी लेयर में जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। नोडल अधिकारी नियुक्त
SP ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए DSP शहर राजबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही इनकी सहायता के लिए थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल को नियुक्त किया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम स्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त के विशेष निर्देश दिए गए है। पानीपत नगर निगम के चुनाव 9 मार्च को संपन्न हुए। शहर के सभी 29 वार्डों के लिए करीब 52.6 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि ये मतदान प्रतिशत पिछले दो चुनावों के मुकाबलों काफी कम है। साल 2018 के मुकाबले 10 फीसदी और साल 2013 के मुकाबले 17 फीसदी कम है। निगम के कुल 4 लाख 11 हजार 038 वोटर्स हैं। जिनमें से सिर्फ 2 लाख 14 हजार 565 वोटर्स ने ही अपने मत का प्रयोग किया। बाकी करीब 48 फीसदी लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं। अब 12 मार्च को नतीजे आएंगे। मतगणना आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में बने हॉल में ही जाएगी। पहली लेयर में HAP के जवान, दूसरी में जिला पुलिस तैनात नगर निगम चुनाव मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिया गया है। आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ईवीएम के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। SP लोकेंद्र सिंह ने कहा कि EVM की सुरक्षा को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम दो लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रॉन्ग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है। पहली लेयर में HAP के जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह दूसरी लेयर में जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। नोडल अधिकारी नियुक्त
SP ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए DSP शहर राजबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही इनकी सहायता के लिए थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल को नियुक्त किया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम स्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त के विशेष निर्देश दिए गए है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
