फतेहाबाद | पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल में श्रमिक दिवस पर श्रमिक सम्मान दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के श्रमिकों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सराहना की गई। स्कूल की ओर से उन्हें जलपान भी करवाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि श्रमिक किस तरह हमारी मदद और देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में श्रमिकों की भूमिका अहम है। बच्चों ने भी श्रमिकों के योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रमिक हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा हैं। फतेहाबाद | पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल में श्रमिक दिवस पर श्रमिक सम्मान दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के श्रमिकों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सराहना की गई। स्कूल की ओर से उन्हें जलपान भी करवाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि श्रमिक किस तरह हमारी मदद और देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में श्रमिकों की भूमिका अहम है। बच्चों ने भी श्रमिकों के योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रमिक हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

दुष्यंत को नौटंकीबाज बताए जाने पर भड़की नैना चौटाला :बीरेंद्र सिंह को बताया ड्रामेबाज, बोलीं- उन्हें टहनियां बदलने का शौक है
दुष्यंत को नौटंकीबाज बताए जाने पर भड़की नैना चौटाला :बीरेंद्र सिंह को बताया ड्रामेबाज, बोलीं- उन्हें टहनियां बदलने का शौक है बीरेंद्र सिंह एवं दुष्यंत चौटाला परिवार में आपस में जुबानी जंग जारी है। मंगलवार सुबह बृजेंद्र सिंह ने दुष्यंत चौटाला को नौटंकी बाज बताया गया, तो शाम को उचाना हलके के गांव में नैना चौटाला इस बयान पर भड़क गई। उन्होंने बीरेंद्र सिंह को ड्रामेबाज कहते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह को टहनियां बदलने का शौक है। नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला तो शायद नौटंकीबाज नहीं है पर चौधरी बिरेन्द्र सिंह बहुत बड़े ड्रामेबाज हैं। उनको टहनियां बदलने का बहुत ज्यादा शौक है। पहले कांग्रेस में माल खाया फिर वहां से थोड़ी दुकान बंद हुई, तो बीजेपी के साथ जा मिले फिर वहीं माल खाया। बेटा एमपी बन गए। वहां से लगा कि अब थोड़ी दुकान बंद होने वाली है। अब दोबारा कांग्रेस की झोली में जाकर बैठ गए। बीरेन्द्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए नैना ने कहा उन्होंने जो महिलाओं के लिए अपशब्द बोले हैं। 5 तारीख को जब महिलाएं वोट डालेंगी, तब हर महिला शक्ति से कहूंगी कि जिस व्यक्ति ने हमें बांझ कहा है, उस व्यक्ति को वोट की चोट से मारना। तब उनको पता चलेगा कि बांझ क्या होता है और जननी क्या होता है। भाजपा के इशारे पर चल रहे भूपेंद्र हुड्डा भूपेंद्र हुड्डा के वोट काटू पार्टी के बयान पर नैना चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा खुद भारतीय जनता पार्टी की बी टीम हैं। वह अपनी सफाई दे रहे हैं कि ताकि मैं बोलता रहूं । वह तो खुद बीजेपी से पूछ पूछ कर काम रहे हैं कि मुझे कहां उम्मीदवार खड़े करने चाहिए और कहां क्या करना चाहिए। पूरे तरीके से भाजपा के इशारे पर चल रहे हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के लिए चल रही दौड़ के बयान पर बोलते हुए कहा कि इन्होंने कुमारी शैलजा को तो घर बैठा दिया। बहुत टाइम से वह बाहर नहीं निकल रहीं। सबसे ज्यादा तकलीफ इस चीज की है कि एक महिला के लिए मैं तो कहना चाहूंगी कि पूरे समाज को एक साथ हो जाना चाहिए, इसके लिए जो अपशब्द कांग्रेस के व्यक्ति ने कुमारी शैलजा के लिए बोले हैं।

आज घर बैठे रिटायर्ड हो जाएंगे हरियाणा के मुख्य सचिव:टीवीएसएन प्रसाद की भी संजीव कौशल की तरह होगी विदाई, छुट्टी वाले दिन रिटायरमेंट
आज घर बैठे रिटायर्ड हो जाएंगे हरियाणा के मुख्य सचिव:टीवीएसएन प्रसाद की भी संजीव कौशल की तरह होगी विदाई, छुट्टी वाले दिन रिटायरमेंट हरियाणा में 1988 बैच के IAS हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आज रिटायर्ड हो जाएंगे। आज (31 अक्टूबर) दिवाली पर वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर 1989 बैच के IAS ऑफिसर विवेक जोशी मुख्य सचिव बन सकते हैं। उनका नाम तय माना जा रहा है। जॉइनिंग दिवाली के बाद कभी भी हो सकती है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद उसी तरह रिटायर्ड हो रहे हैं जिस तरह IAS ऑफिसर संजीव कौशल रिटायर्ड हुए थे। वह भी छुट्टी वाले दिन घर बैठे-बैठे रिटायर्ड हो गए थे। इसके साथ ही केंद्र में प्रति नियुक्ति के आदेश होने के बाद ACS रैंक के अधिकारी IAS वी. उमाशंकर को रिलीफ कर दिया है। वह हरियाणा CM के प्रधान सचिव के पद पर थे। अब इस पद के लिए सबसे आगे अरूण गुप्ता का नाम चल रहा है। इनके अलावा विजयेंद्र सिंह के नाम की भी चर्चा है। नवंबर के शुरुआती दिनों में हरियाणा की अफसर शाही में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विवेक जोशी का हरियाणा चीफ सेक्रेटरी बनना तय
हरियाणा सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की एंट्री हो रही है। केंद्र सरकार की तरफ से 1989 बैच के IAS ऑफिसर विवेक जोशी को केंद्र से स्टेट कैडर में भेजने के आदेश जारी हो गए हैं। यह आदेश करीब 4 दिन पहले तब जारी हुए हैं, जब शनिवार (26 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी। मुलाकात के कुछ ही देर बाद विवेक जोशी को उनके पुराने कैडर में वापस भेज दिया गया था। विवेश जोशी का हरियाणा का चीफ सेक्रेटरी (CS) बनना तय माना जा रहा है। विवेक जोशी केंद्र में वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। हरियाणा सरकार के साथ काम कर चुके
विवेक जोशी ने हरियाणा सरकार के साथ निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के CEO के रूप में भी काम किया है। 2014-2017 के दौरान उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। इस दौरान वह सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में सरकार को सलाह देना का काम किया करते थे। उन्होंने भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। चुनाव में भीतरघात करने वाले अधिकारी रडार पर
विधानसभा चुनाव के दौरान नायब सैनी कह चुके हैं कि वह चुनावी मोड में होने के कारण संदिग्ध आचरण वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं कर सके। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कुछ अधिकारियों द्वारा भीतरघात करने की शिकायत भी उनके पास पहुंची थी। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अब कार्रवाई की जा रही है। दिवाली से एक दिन पहले बुधवार (30 अक्टूबर) को 36 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। अभी कई जिलों के उपायुक्तों को भी इधर से उधर किया जा सकता है।

सोनीपत में 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग:एक में प्लास्टिक सामान, दूसरी में बनते हैं लोहे के बर्नर; वर्करों ने भाग कर बचाई जान
सोनीपत में 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग:एक में प्लास्टिक सामान, दूसरी में बनते हैं लोहे के बर्नर; वर्करों ने भाग कर बचाई जान हरियाणा के सोनीपत में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को प्लास्टिक व लोहे का सामान बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इन दोनों फैक्ट्रियों की दीवार साथ में सटी हुई है। आग से पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। काम कर रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे मे आग पर काबू पाया। दोनों फैक्ट्रियों में आग से भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर स्थित बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट नंबर 137 में प्लास्टिक का सामान बनाया जाता है। मंगलवार को इसमें आम दिनों की तरह वर्कर काम कर रहे थे। इसी बीच 10 बजे के करीब इस फैक्ट्री में धुआं उठा और आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारियों में इससे हड़कंप मच गया। वे सारे काम छोड़ कर बाहर की तरफ भाग लिए। देखें फैक्ट्रियों में लगी आग से जुड़े कुछ PHOTOS… 137 में मोल्डिंग का सामान तैयार करने की फैक्टरी लगा रहे हैं। जिसमें काम चल रहा है। मंगलवार को फैक्टरी में मिस्त्री वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वहां पर प्लास्टिक का सामान बिखरा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का सामान बिखरा होने के चलते आग बढ़ती चली गई। आग ने साथ लगती बर्नर बनाने की फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण वहां आग तेजी से फैल गई। इसी बीच साथ लगती 138 नंबर फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। इसमें लोहे के बर्नर बनाने का काम होता है। दो फैक्ट्रियों में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। फायर ब्रिगेड की टीमों को पानी के साथ आग बुझाने के लिए फोम का प्रयोग करना पड़ा। गन्नौर के अलावा सोनीपत से भी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां यहां पहुंची।