अमृतसर | थाना सुल्तानविंड पुलिस ने पिता की जाली मौत का सर्टिफिकेट तैयार करके जमीन की जाली विरासत अपने नाम पर करने वाले 3 भाइयों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह और गुरपाल सिंह निवासी गांव सुल्तानविंड के रूप में हुई है। शिकायत में महिला परमजीत कौर निवासी भिखीविंड ने बताया कि उसके पिता सविंदर सिंह की जाली मौत का सर्टिफिकेट तैयार करके जमीन की जाली विरासत 3 भाइयों ने अपने नाम कर ली है। पुलिस ने बताया आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अमृतसर | थाना सुल्तानविंड पुलिस ने पिता की जाली मौत का सर्टिफिकेट तैयार करके जमीन की जाली विरासत अपने नाम पर करने वाले 3 भाइयों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह और गुरपाल सिंह निवासी गांव सुल्तानविंड के रूप में हुई है। शिकायत में महिला परमजीत कौर निवासी भिखीविंड ने बताया कि उसके पिता सविंदर सिंह की जाली मौत का सर्टिफिकेट तैयार करके जमीन की जाली विरासत 3 भाइयों ने अपने नाम कर ली है। पुलिस ने बताया आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड:फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान, पराली जलाने के मामले बढ़े, वातावरण शुष्क रहने की संभावना
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड:फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान, पराली जलाने के मामले बढ़े, वातावरण शुष्क रहने की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और रात के समय पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। वहीं, दोपहर के तापमान तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत तापमान में 0.5 और चंडीगढ़ के पारे में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 38.1 डिग्री रहा। वहीं, चंडीगढ़ में अभी भी सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री बना हुआ है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। इसी तरह बठिंडा एयरपोर्ट का तापमान 36.3 डिग्री, पटियाला का तापमान 34.3, लुधियाना का पारा 34.4 डिग्री और अमृतसर का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री अधिक 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब में वातावरण शुष्क रहने की संभावना है। बढ़ने लगे पराली जलाने के मामले 18 अक्टूबर तक राज्य में 1,348 खेत में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। ये आंकड़ा 2020 में सामने आए 7,429 से कम हैं। अमृतसर में सबसे अधिक 400 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए, इसके बाद तरनतारन (261), और पटियाला (134) मामले सामने आए। अमृतसर में भी 142 “रेड एंट्री” देखी गईं। पठानकोट में इसी अवधि के दौरान पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में पिछले महीने 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पराली जलाने की 1,212 घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान, 340 किसानों को अपने राजस्व रिकॉर्ड में “रेड एंट्री” का सामना करना पड़ा। जिन पर कुल 9 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उस राशि में से 7.67 लाख रुपए की वसूली कर ली गई है। ये आंकड़ा पंजाब सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट में बताया है। वातावरण में बढ़ने लगा प्रदूषण नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार पंजाब में हवा खराब होना शुरू हो चुकी है। अमृतसर में रात 12 बजे तक एक्यूआई 156 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात 12 बजे ऐवरेज एक्यूआई 126 रहा। इसी तरह ऐवरेज एक्यूआई 115, खन्ना में 130 एक्यूआई, लुधियाना में 150 एक्यूआई और मंडीगोबिंदगढ़ में 156 एक्यूआई दर्ज किया गया है। ये वातावरण सांस की बिमारी से ग्रस्त लोगों के लिए चिंताजनक है। पंजाब और चंडीगढ़ के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शनिवार का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहेाग। मोहाली- बीती शाम अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- शहर में सर्वाधिक तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ रहेगा। तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के बीच रहा। आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 21 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बीती शाम सर्वाधिक तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

पंजाबी सिंगर के ससुर का कनाडा में निधन:शिरोमणि कवि करनैल सिंह पारस के बेटे थे, हरभजन मान ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
पंजाबी सिंगर के ससुर का कनाडा में निधन:शिरोमणि कवि करनैल सिंह पारस के बेटे थे, हरभजन मान ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि पंजाबी सिंगर हरभजन मान के ससुर हरचरण सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने टोरंटो में अंतिम सांस ली। गायक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। हरचरण सिंह शिरोमणि कवि करनैल सिंह पारस के बेटे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया उनके भाई हैं। नेक दिल थे, हर किसी की करते थे मदद
हरभजन मान ने पोस्ट में लिखा है कि मेरी धर्मपत्नी हरमन मान के पिताजी और मेरे आदरणीय पिताजी (ससुर) हरचरण सिंह गिल जी अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर गुरु महाराज जी के चरणों में विराजमान हो गए हैं। पिछले 53 साल से टोरंटो में रह रहे पापा जी बहुत ही आगे की सोच और नेक दिल इंसान थे, जो हर किसी की मदद करते थे। शिरोमणि कविशर करनैल सिंह पारस जी के बड़े पुत्र पापा जी हरचरण सिंह जी अपने पैतृक गांव रामूंवाला नवा जिला मोगा में विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक के रूप में सेवा दी। उनकी सलाह और प्रोत्साहन ने हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने हमें हर हाल में जिंदा दिल से जीना सिखाया है। उनकी शिक्षाएं और उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे, ऐसी प्रार्थना करते हैं। कौन हैं हरभजन मान हरभजन मान पंजाबी गायक और अभिनेता हैं। वह मूलरूप से बठिंडा जिले के गांव खेमुआना के रहने वाले हैं। हालांकि अब कनाडा में ज्यादा रहते हैं। उनका मोहाली में भी अपना घर है। हालांकि उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। अकाली दल-भाजपा सरकार के समय में वह मोहाली जिला योजना कमेटी के चेयरमैन के पद पर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। साथ ही फिर से अपनी लाइन में एक्टिव हो गए थे।

फाजिल्का में गेहूं के खेत में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा; चार कनाल फसल जली, किसानों ने ट्रैक्टर से पाया काबू
फाजिल्का में गेहूं के खेत में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा; चार कनाल फसल जली, किसानों ने ट्रैक्टर से पाया काबू फाजिल्का के सरहदी गांव वैसाखे वाला खूह में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई l जिस दौरान करीब चार कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई l मौके पर ट्रैक्टर की मदद से लोगों ने इकट्ठे होकर आग पर काबू पाया l जिससे बाकी फसल को बचाया जा सका। जानकारी देते हुए गांव मोहम्मद पीरा के सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि गांव वैसाखे वाला खूह में एक किसान की गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई l बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग की वजह से एकदम से गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई l फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पाया काबू हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया l यहां तक कि जलती आग में ट्रैक्टर तक चला दिया गया l इससे पहले कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती l किसानों ने आग पर काबू पा लिया और पास में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल का बचाव हो गया l लेकिन इस हादसे के दौरान किसान की चार कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई l